Taylor Swift and Travis Kelce Relationship: टेलर स्विफ्ट के लंदन में अपने लेटेस्ट एराज़ टूर शो चर्चा में आ गया है। क्योंकि उनके कॉन्सर्ट के दौरान बहुत ही स्पेशल गेस्ट की एंट्री से सभी को चौंका दिया है। सिंगर के साथ उनके रूमर्ड बायफ्रेंड ट्रैविस केल्स भी स्टेज पर आकर फैंस को सरप्राइज देते नजर आए हैं। रविवार, 23 जून को लंदन के वेम्बली स्टेडियम में अपने तीसरी परफॉर्मेंस के दौरान, पॉप सुपरस्टार ने एनएफएल स्टार को भी लाकर दर्शकों को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर अब इसके फोटोज और वीडियोज काफी वायरल हो रहे हैं। कैनसस सिटी चीफ्स क्वार्टरबैक, टक्सीडो और टोपी पहने हुए, स्विफ्ट के साथ उसके 'आई कैन डू इट विद ए ब्रोकन हार्ट' स्टार्स ट्रैविस परफॉर्मेंस के दौरान नजर आए हैं। जिसके बाद तो वहां मौजूद लोग अचानक सिंगर के लिए जोर जोर से चेयर ही करने लगे।
Taylor Swift and Travis Kelce Relationship
केल्स ने स्विफ्ट के साथ स्टेज शेयर किया है, ऐसा ट्रैविस और टेलर ने पहली बार किया है कि उन्होंने आफिशियली एक साथ एंट्री मारी है। दोनों ने डांस भी किया और फैंस के सामने एक रोमांटिक कपल की तरफ भी नजर आए हैं। आइए इन वीडियोज पर नजर
दोनों ने एक दूजे को स्टेज पर किया किस
केल्स ने खुद को हाथ से हवा किया, चारों ओर डांस किया और स्विफ्ट को देखकर मुस्कुराया। जबकि उसके डांसर्स ने मंच पर ड्रेस बदलने में उसकी मदद भी की। इस बीच टेलर और ट्रैविस एक दूसरे को मंच पर किस करते हुए भी नजर आए हैं, जो कई लोगों के लिए काफी हैरानी वाला भी रहा है।
मंच पर एक साथ जादू बिखेरते दोनों के वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं। वेम्बली स्टेडियम में टेलर स्विफ्ट का म्यूजिक कॉन्सर्ट स्टार्स से भरा हुआ था, जिसमें टॉम क्रूज़, मिला कुनिस, एश्टन कचर और कई अन्य मशहूर स्टार्स भी मौजूद थे।
