Deadpool and Wolverine India Advance Bookings: पहले दिन भारत में धमाका करेगी फिल्म, बेच डाले 1 लाख टिकट

Deadpool and Wolverine India Advance Bookings: शॉन लेवी के निर्देशन में बनी फिल्म डेडपूल और वूल्वरिन में रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन लीड रोल में नजर आने वाले हैं। दोनों की यह फिल्म 26 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसकी एडवांस बुकिंग रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Deadpool and Wolverine India Advance Bookings: डेडपूल एंड वूल्वरिनल (Deadpool and Wolverine) इस साल हॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन की यह फिल्म खूब सुर्खियों में है। जबसे फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है, तब ही से फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट अलग ही लेवल पर है। अब फिल्म की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट भी सामने आने लगी है। फिल्म ने पीवीआरइनॉक्स और सिनेपोलिस जैसी टॉप भारतीय नेशनल चेन में पहले दिन के लिए करीब 100000 टिकटें बेच दी हैं। रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन की फिल्म 20 करोड़ रुपये या उससे अधिक का कलेक्शन कर सकती है। फिल्म को अडल्ट सर्टिफिकेट के साथ रिलीज किया जाना है।

End of Feed