वर्ल्ड सिनेमा

Cold Play Last Concert: क्रिस मार्टिन ने कॉन्सर्ट के आखिरी दिन गाया 'वंदे मातरम', खुशी से सबकी आंखों में आए आँसू

Cold Play Last Concert: कोल्डप्ले( Cold Play) के लीड सिंग क्रिस मार्टिन( Chris Martin) ने रविवार शाम को अहमदाबाद में अपने शो के दौरान ‘वंदे मातरम’ गाकर सबको हैरान कर दिया। कल रात का इवेंट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

Cold Play Last Concert

Cold Play Last Concert: मशहूर ब्रिटिश बैंड कोल्ड प्ले इन दिनों इंडिया में छाया हुआ है। बीती रात गणतंत्र दिवस के मौके पर गुजरात में शानदार कॉन्सर्ट का आयोजन हुआ जिसमें पूरा भारत झूम उठा। वहीं यह कॉन्सर्ट और भी वायरल हो गया जब सिंगर क्रिस मार्टिन( Chris Martin) ने स्टेज पर वंदे मातरम गाया, एक ब्रिटिश सिंगर से भारतीय गीत सुनकर दर्शकों की आंखों में पानी आ गया। कल रात का इवेंट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

कोल्डप्ले( Cold Play) के लीड सिंग क्रिस मार्टिन( Chris Martin) ने रविवार शाम को अहमदाबाद में अपने शो के दौरान ‘वंदे मातरम’ गाकर सबको हैरान कर दिया। मेगा शो का लाइव टेलीसकास्ट करने वाले डिज्नी+ हॉटस्टार ने सोशल मीडिया पर गायक का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह भारत के 76वें गणतंत्र दिवस पर भीड़ के बीच ट्रैक पर परफॉर्म करते हुए नजर आए। इस मौके पर उन्होंने अपने हिन्दुस्तानी फैंस के लिए वंदे मातरम गाया और सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी, सिंगर की यह क्लिप जमकर वायरल हो रही है। क्योंकि लोगों को यकीन नहीं हो पा रहा कि एक ब्रिटिश सिंगर हिन्दी गीत को इतने बेहतरीन तरीके से गाय सकता है।

फैंस ने ऐसे किए रिएक्ट

क्रिस मार्टिन के इस वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट करते हुए लिखा कि 'हमने कुछ ज्यादा ही मेनीफिस्ट कर लिया था, ये तो कभी सोचा भी नहीं था की होगा', वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि क्रिस अपने इंडियन फैंस को बहुत करीब से जानते हैं तभी सभी के दिल पर राज करते हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article