Bado Badi Song Deleted: पाकिस्तानी सिंगर चाहत फतेह अली खान का गाना 'बदो बदी' (Bado Badi Song) पिछले कुछ महीनों में सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। खान के गाने के अजीबो गरीब तरीके और म्यूजिक वीडियो ने नेटिज़न्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया और जल्द ही यह एक मीम बन गया। बदो बदी गाना सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है। हालांकि, गाने को लेकर अब एक लेटेस्ट अपडेट सामने आया है, जिसमें पता चला है कि गाने को अब यूट्यूब ने कॉपीराइट उल्लंघन की शिकायत के बाद हटा दिया है। यानी 'बदो बदी' गाना यूट्यूब पर उपलब्ध नहीं है।
हालांकि लोगों के मन में अब एक सवाल गूंज रहा है कि आखिर चाहत फ़तेह अली खान के यूट्यूब पर वायरल हो रहे गाने 'बदो-बदी' गाने के वीडियो में गड़बड़ी क्या हुई है?
सिंगर का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
चाहत फ़तेह अली खान के गाने 'बदो बदी'में उनके साथ मॉडल वजदान राव भी शामिल हैं। अब YouTube पर कॉपीराइट उल्लंघन की शिकायत के बाद, गाना हटा दिया गया है। डेक्कन हेराल्ड की एक रिपोर्ट बताती है कि कॉपीराइट स्ट्राइक इसलिए हुई क्योंकि गाने को नूरजहाँ की 1973 की फिल्म बनारसी ठग के गाने की तरह बनाया गया था। एक महीने में यूट्यूब पर 128 मिलियन से अधिक व्यूज मिलने के बाद अब गाने को हटा दिया गया है।
जिसके बाद अब चाहत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह फूट फूट कर होते हुए दिख रहे हैं। बदो बदी गाना हटाए जाने पर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन भी अब लगातार सामने आ रहे हैं। इससे पहले सिंगर अपने कई बयानों के चलते भी सुर्खियों में रहे थे। रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने अपने गाने की को स्टार वजदान को सिर्फ 4 हजार रुपये की फीस दी थी।
