हॉलीवुड स्टार Cardi B ने अपने तीसरे बच्चे को दिया जन्म, EX-हसबैंड संग शेयर की प्यारी फैमिली फोटो

Cardi B Welcomes her Third Child: कार्डी बी ने हाल ही में अपने एक्स हसबैंड संग तलाक की घोषणा की थी। अब तलाक के कुछ ही हफ्तों बाद ही 12 सितंबर को उन्होंने एक दिल छू लेने वाली इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की है। वह एक्स हसबैंड ऑफसेट के बच्चे की मां बन गई हैं। उन्होंने अपने तीसरे बेबी को जन्म दिया है।

Cardi B Welcomes her Third Child: हॉलीवुड स्टार कार्डी बी (Cardi B) ने अब फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर कर दी है। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने पति के साथ तलाक की घोषणा की थी। उनकी प्रेग्नेंसी और तलाक की खबर एक साथ सुनकर फैंस को काफी हैरानी हुई थी। अब उन्होंने अपने तीसरे बच्चे को जन्म दे दिया है। कार्बी बी एक नन्ही सी बेटी की मां बन गई है। कार्बी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस तस्वीर शेयर की है। जिसमें उनके एक्स हसबैंड ऑफसेट भी साथ में ही नजर आ रहे हैं। इस पर्फेक्ट फैमिली फोटो को देखने के बाद फैंस भी काफी खुश हैं। इस फोटो में कार्बी हॉस्पिटल में ही नजर आ रही हैं और उनके हाथ में बच्चा भी दिख रहा है। फोटो और वीडियो में कार्डी के एक्स हसबैंड ऑफसेट को अपने बेटी को गोद लिए भी देखा जा सकता है। जुलाई में तलाक के लिए फाइल करने के बावजूद, कपल के रिश्ते अच्छे बने हुए हैं। वे अपने नए बच्चे का एक साथ सभी खुशी देना चाहते हैं। यह भी पढ़ें- पिता की आत्महत्या से बेसुध मलाइका अरोड़ा को गले लगाएंगे ये दोस्त, टूटे कांच की तरह बिखरे अरोड़ा परिवार का थामेंगे हाथ

Cardi B Welcomes her 3rd child

Cardi B Welcomes her 3rd child

कार्डी बी ने तीसरे बच्चे को दिया जन्म

इन फोटोज में कार्डी और ऑफसेट के साथ उनके दोनों बच्चे बेटा वेव और बेटी कल्चर भी नजर आ रही है। इस पर्फेक्ट फैमिली फोटो को देख फैंस भी काफी खुश हैं और कार्डी व ऑफसेट को दोबारा पैरेंट बनने की बधाई दे रहे हैं। इस पोस्ट में वह अस्पताल के कमरे में एक साथ दिख रहे हैं। एक तस्वीर में कार्डी अपनी न्यू बॉर्न बेबी को फीड करती हुई भी नजर आ रही हैं।

End of Feed