वर्ल्ड सिनेमा

Cannes 2024 Day 9 Highlights: Aditi Rao Hydari कान्स में रीक्रिएट की गजगामिनी वॉक, इस फिल्म को मिला 12 मिनट का स्टैंडिग ओवेशन

Cannes 2024 Day 9 Highlights: कान्स 2024 में इस साल भारतीयों ने बड़े बेहतरीन अंदाज में एंट्री मारी है। कियारा आडवाणी से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन और अब अदिति राव हैदरी भी कान्स में नजर आई हैं, इस बीच कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में नौवें दिन काफी कुछ हुआ है।

Image

Cannes 2024 Day 9 Highlights

Cannes 2024 Day 9 Highlights: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 (Cannes Film Festival 2024) को शुरू हुए अब पूरे 9 दिन हो गए हैं। इस बीच दुनियाभर के कई स्टार्स रेट कार्पेट पर अपनी दमदार एंट्री के चलते सुर्खियों में रहे हैं। कान्स में इस साल भारतीयों ने बड़े बेहतरीन अंदाज में एंट्री मारी है। बॉलीवुड स्टार्स से लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स तक इस सितारे में विदेशी सरजमीं पर भी जलवा बिखेरा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और अब अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) भी कान्स में नजर आई हैं, इस बीच कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में नौवें दिन काफी कुछ हुआ है।

अदिति राव हैदरी इन दिनों हीरामंडी में अपने रोल बिब्बोजान के चलते काफी फेमस हुई हैं। एक्ट्रेस की गजगामिनी वॉक काफी वायरल हो रही है। इस बीच एक्ट्रेस ने अपने यह गजगामिनी वॉक को रीक्रिएट किया है। आइए नौवें दिन के हाइलाइट्स पर एक नजर डालते हैं।

अदिति रॉव हैदरी ने रीक्रिएट की गजगामिनी चाल

सोशल मीडिया पर इस समय अदिति राव हैदरी की गजगामिनी चाल काफी वायरल हो रही है, इस बीच एक्ट्रेस ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी इस वॉक को रीक्रिएट किया है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस उसे खूब पसंद भी कर रहे हैं।

डीजीए ने किया ईरानी फिल्म निर्माता मोहम्मद रसूलोफ़ का समर्थन

ईरानी फिल्म निर्माता मोहम्मद रसूलोफ, जो हाल ही में आठ साल की जेल की सजा पाने के बाद ईरान से भाग गए थे, 2024 कान्स फिल्म महोत्सव में भाग लेंगे। यह खबर ऑनलाइन सामने आने के कुछ ही घंटों बाद, डायरेक्टर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका ने प्रसिद्ध फिल्म निर्माता के लिए अपना समर्थन दिखाया है।

द काउंट ऑफ मोंटे-क्रिस्टो को मिला 12 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन

पियरे निनी अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाए क्योंकि उनकी फिल्म द काउंट ऑफ मोंटे-क्रिस्टो को कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में 12 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन मिला है। कान्स में फिल्म को देखने के बाद तालियों की गड़गड़ाहट जारी रही। मुख्य कलाकार ने दर्शकों को धन्यवाद भी किया। मैथ्यू डेलापोर्टे और अलेक्जेंड्रे डे ला पटेलिएर द्वारा निर्देशित, आगामी फिल्म में पियरे निनी, अनाइस डेमोस्टियर, लॉरेंट लाफिटे, अनामारिया वर्टोलोमई, बास्टियन बोउलॉन, पैट्रिक मिल, वासिली श्नाइडर, जूलियन डी सेंट जीन और पियरफ्रांसेस्को फेविनो शामिल हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article