Cannes 2024 Day 11 Highlights: Avneet Kaur ने सीढ़ियों के पैर छूकर मारी कान्स में एंट्री, गदगद हो गए भारतीय फैंस

Cannes 2024 Day 11 Highlights: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 अब 25 मई 2024 को समाप्त होने वाला है, इससे पहले कान्स फिल्म फेस्टिवल का 11वां दिन काफी हलचल भरा रहा है। भारतीय एक्ट्रेस अवनीत कौर की कान्स में एंट्री काफी वायरल हो रही है। आइए इसकी वजह यहां जानते हैं।

Cannes 2024 Day 11 Highlights: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 (Cannes Film Festival 2024) अब 25 मई 2024 को समाप्त होने वाला है, इससे पहले कान्स (Cannes 2024) फिल्म फेस्टिवल का 11वां दिन काफी हलचल भरा रहा है। भारतीय एक्ट्रेस अवनीत कौर की कान्स में एंट्री काफी वायरल हो रही है। अवनीत कौर ने कान्स 2024 के रेड कार्पेट पर एंट्री के साथ ही सीढ़ियों के पैर छूकर अपनी भारतीय आस्था को दिखाया है। अवनीत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस एक्ट्रेस के इस कदम की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसी के साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के भी कान्स में एंट्री के फोटो सामने आ रहे हैं, इस बीच कान्स का 11वां दिन भारतीयों के लिए काफी अच्छा साबित हुआ है। आइए इसकी वजह यहां जानते हैं।

Cannes 2024 Day 11 Highlights

Cannes 2024 Day 11 Highlights

अवनीत कौर ने अपनी एंट्री से जीता दिल

भारतीय एक्ट्रेस अवनीत कौर की कान्स में एंट्री ने सभी का दिल जीत लिया है, अवनीत का ब्लू गाउन फैंस को काफी पसंद आ रहा है, इस बीच जब एक्ट्रेस रेड कार्पेट पर एंट्री लेती है, तो झुककर पैर भी छूती है, उनका ये करना फैंस को पसंद आया है।सोशल मीडिया पर अवनीत की जमकर तारीफ हो रही है।

End of Feed