Aishwarya Rai Bachchan at Cannes Film Festival 2024: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने रेड कार्पेट पर अपनी वापसी से सुर्खियां बटोर ली हैं। हाथ पर प्लस्टर बांधे ऐश्वर्या राय बच्चन की रेड कार्पेट पर एंट्री ने फैंस का दिल खुश कर दिया है। वैसे भी काफी समय पर एक्ट्रेस किसी पब्लिक इवेंट में स्पॉट हुई हैं। ऐश्वर्या पहले दूसरे दिन एक ब्लैक और गोल्डन आउटफिट में नजर आई थीं, एक्ट्रेस का ये लुक कई लोगों को मेस्सी लग रहा था। जिसके बाद अब तीसरे दिन एक्ट्रेस का एक नया लुक भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने नीली और सिल्वर ड्रेस पहनी हुई हैं।
ऐश्वर्या का ये लुक अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में उनकी यह दूसरी एंट्री काफी पसंद की जा रही हैं। कई यूजर्स का मानना है कि एक्ट्रेस का ये नया आउटफिट काफी प्यारा लग रहा है।

Cannes 2024: Aishwarya Rai Bachchan Takes Drama Up To A Notch In Blue-Silver Outfit On Day 2
नीले-सिल्वर गाउन में प्यारी लगीं ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन का ये ब्लू और सिल्वर आउटफिट में काफी अच्छी लग रही हैं, ऐश्वर्या राय का ये लुक पहले वाले लुक से एक दम अलग है, इस लुक में उनका हेयरस्टाइल भी काफी पर्फेक्ट लग रहा है। ऐश्वर्या के नए लुक की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
