वर्ल्ड सिनेमा

तलाक के बाद अपने नए रिलेशनशिप की अफवाहों से तंग आ चुके हैं Ben Affleck, ऐसे जताई नाराजगी

Ben Affleck and Jennifer Lopez Divorce: हॉलीवुड सेलेब्स बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज ने अब अपना तलाक आधिकारिक तौर पर अनाउंस कर दिया है। दोनों ही सितारों की पर्सनल लाइफ पर अब लोग निगाहें टिकाए हुए हैं। इस बीच बेन के नए रिलेशनशिप को लेकर भी कई अफवाहें सामने आ रही हैं।

Image

तलाक के बाद अपने नए रिलेशनशिप की अफवाहों से तंग आ चुके हैं Ben Affleck, ऐसे जताई नाराजगी

Ben Affleck and Jennifer Lopez Divorce: हॉलीवुड स्टार बेन एफ्लेक (Ben Affleck) और जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) ने अपनी शादी की दूसरी एनिवर्सरी पर तलाक फाइल कर दिया है। दोनों का रिश्ता बीते काफी समय से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। तलाक के बाद से ही दोनों स्टार्स को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं। उनकी पर्सनल लाइफ पर भी लोगों ने बारीकी से नजर बनाए हुए है। जेनिफर संग तलाक के बाद से ही बेन एफ्लेक के नए रिश्ते को लेकर खबरें सामने आने लगी हैं। हालांकि एक्टर को यह बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है कि उनकी प्राइवेट लाइफ को लेकर पब्लिकली बातें हो रही हैं। यही वो वजह थी जिस वजह से बताया जा रहा है कि जेनिफर और बेन के रिश्ते में दरार आना शुरू हुई थी। अब यहां नजर डालते हैं कि बेन के इस नए रिलेशनशिप को लेकर क्या अफवाहें सामने आ रही हैं और एक्टर ने आपत्ति क्यों जताई है। यह भी पढ़ें- Fact Check: क्या जुड़वा बच्चों को जन्म देंगी Deepika Padukone? बेबीबंप फोटोशूट देखते ही लोगों ने किया दावा, पर कैसे?

रॉबर्ट एफ कैनेडी की बेटी को डेट कर रहे हैं बेन?

बेन एफ्लेक और रॉबर्ट एफ कैनेडी की बेटी कैथलीन कैनेडी के रिलेशनशिप की खबरें बीते कुछ समय से वायरल हो रही हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बेन और कैथलीन अब एक सीरियस रिलेशनशिप में हैं। हॉलीवुड स्टार जेनिफर लोपेज के साथ तलाक के ड्रामे के बाद अब बेन नहीं चाहते के उनके रिलेशनशिप को लेकर भी मीडिया में बाते बनाईं जाए।

पुराना घर भी बेच रहे हैं बेन

इसी वजह से एक्टर इन रूमर्ड के खिलाफ नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। इस समय बेन अपने पुराने घर को बेचने के लिए भी मुशक्कत कर रहे हैं। जहां जेनिफर के साथ उन्होंने काफी वक्त भी बिताया है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article