इस वजह से शुरू हुई थी Ben Affleck-Jennifer Lopez के बीच अनबन, तलाक पर जाकर खत्म हुआ रिश्ता

Ben Affleck and Jennifer Lopez’s divorce: हॉलीवुड स्टार बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज ने तलाक की ऑफिशियल घोषणा कर दी है। दोनों ही स्टार्स अब अलग होने वाले हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच कई अफवाहें फैंस रही हैं। यहां अब एक नए अपडेट पर नजर डालते हैं।

Ben Affleck and Jennifer Lopez’s divorce: इस समय हॉलीवुड स्टार बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज का रिश्ता सुर्खियों में बना हुआ है। दोनों ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह वाले दिन ही तलाक फाइल कर दिया है। इस बीच अब उनके तलाक के पीछे के कारणों पर खूब चर्चा हो रही है। एक सोर्स ने पेज सिक्स को बताया कि बेन एफ्लेक और जेनिफर लोपेज के शादीशुदा जीवन में परेशानियां इटली के लेक कोमो में उनके हनीमून पर ही शुरू हो गई थीं। कपल ने अपने हनीमून के दौरान ढेर सारी खरीदारी और पीडीए के साथ कई पब्लिक अपीयरेंस कीं। उन्हें कई मौकों पर कैमरे में कैद किया गया। यह बेन को पसंद नहीं आ रहा था। एक सोर्स ने बताया,'उनको पैपराजी का यूं पीछा करना पसंद नहीं था। जेनिफर एक इंटरनेशनल सुपरस्टार हैं, और ऐसा कैसे हो सकता है बेन को अंदाजा नहीं था कि पैपराजी उनका पीछा जरूर करेंगे।'

Jennifer Lopez and Ben Affleck Divorce

Jennifer Lopez and Ben Affleck Divorce

सोर्स ने आगे कहा कि जब यह कपल कैमरे के सामने नहीं होता था तो जो समय उनके जीवन का सबसे खुशी का समय होता था, उस समय वे मुश्किल से एक-दूसरे से बात करते थे। जेनिफर भी बेन पर आरोप लगाने लगीं कि वह शादी के बाद काफी बदल गए हैं।

End of Feed