Most Searched Movies of 2023: भारत में No.1 बनी Jawan, लेकिन Barbie और Oppenheimer के सामने Shah Rukh Khan ने तोड़ा दम

Most Searched Movies of 2023: साल 2023 की अब तक की सबसे ज्यादा सर्च की फिल्मों की लिस्ट में शाहरुख खान की 'जवान' ने बाजी मार ली है। हालांकि यह फिल्म हॉलीवुड की 'बार्बी' (Barbie) और 'ओपेनहाइमर' (Oppenheimer) फिल्मों को धूल चटाने में नाकाम रही। आइए देखें टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट...

Most Searched Movies of 2023: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 'जवान' (Jawan) ने कमाई के मामले में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। यह साल 2023 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई है। दिलचस्प बात यह है कि शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने एक और अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। बता दें 'जवान' इंडिया की सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली तीसरी फिल्म है। हालांकि पहले और दूसरे स्थान पर हॉलीवुड की 'बार्बी' (Barbie) और 'ओपेनहाइमर' (Oppenheimer) ने कब्जा जमाया हुआ है। इन दोनों के रिकॉर्ड को 'जवान' तोड़ने में नाकाम रही है।

Oppenheimer-Jawan-Barbie

साल 2023 में अब तक सबसे ज्यादा सर्च की जाने फिल्मों में पहले स्थान पर 'बार्बी' बनी हुई है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर क्रिस्टोफर नोलन निर्देशित फिल्म 'ओपेनहाइमर' है। तीसरे स्थान पर शाहरुख खान की 'पठान' ने कब्जा किया है, 8वें नंबर पर सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर 2' और 10वें पायदान पर शाहरुख खान की पठान' है। टॉप 10 की इस लिस्ट में शाहरुख खान की 'जवान' और 'पठान' दोनों ही अपनी जगह बनाने में सफल रही हैं।

End of Feed