Badshah and Hania Aamir Relationship Rumors: बादशाह और पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर (Hania Aamir) अक्सर अपने रिलेशनशिप की खबरों के चक्कर में सुर्खियों में रहते हैं। बीते दिन हानिया आमिर एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में नजर आई थीं, जहां बादशाह में उनकी साथ वहीं मौजूद थे। इस क्लिप ने सोशल मीडिया पर आग की तरह फैसला शुरू कर दिया और हर तरफ लोग दोनों के ही रिश्ते के बारे में बात करने लगे थे। कई लोगों को बादशाह और हानिया आमिर को साथ देखकर हैरानी भी हो रही थी। पाकिस्तान और भारत के बीच रिश्तों के देखते हुए इस तरह बादशाह और हानिया आमिर की डेटिंग की खबरें सामने आना कई लोगों के लिए शॉकिंग हैं। हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई भी कन्फर्मेंशन नहीं मिला है। इस बीच अब बादशाह ने रिलेशनशिप की इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ दी है। यहां इन पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Pushpa 2 Trailer Fans Reaction: तबाही निकला अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का ट्रेलर, लोग बोले- 'बॉलीवुड वाले 7 जन्मों में भी नहीं बना सकते..'
Hania Aamir and Badshah Relationship Rumors
बादशाह ने हानिया के साथ रिलेशनशिप रूमर्ड पर तोड़ी चुप्पी
बादशाह ने हाल ही में इन अफवाहों पर खुलकर बात की है। साहित्य आजतक 2024 में इंटरव्यू के दौरान, रैपर ने बताया कि इन अफवाहों में कोई भी सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा, 'हनिया मेरी बहुत अच्छी दोस्त है और हमारे बीच बहुत अच्छे रिश्ते हैं। हम जब भी मिलते हैं तो खूब मस्ती करते हैं और यही सब कुछ है। वह अपनी जिंदगी में खुश है और मैं अपनी जिंदगी में। हमारा बॉन्ड काफी अच्छी है, लेकिन लोग अक्सर इसको गलत समझ लेते हैं और वही देखते हैं जिस पर वे विश्वास करना चाहते हैं।' बादशाह और हानिया को अक्सर सोशल मीडिया पर एक साथ फोटोज शेयर करते है, खासकर जब वे दुबई में मिलते हैं।
