पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक संग लिंकअप पर आयशा उमर ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मेरे लिए बुरे सपने से कम नहीं था'

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 23, 2024, 03:20 PM IST

पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर का नाम जुड़ा था। आयशा ने अपने इंटरव्यू में शोएब संग लिंकअप के खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने बताया कि ये उनके लिए ये फेज बुरे सपने से कम नहीं था। दोनों के रिलेशनशिप की खबरें बोल्ड फोटोशूट के वायरल होने के बाद शुरू हुई थी।

पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने अपने पति शोएब मलिक (Shoaib Malik) से शादी के 14 साल बाद तलाक ले लिया है। सानिया से तलाक लेने के बाद क्रिकेटर शोएब ने हाल ही में पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर ली है। शोएब ने सना संग निकाह की तस्वीरें शेयर लोगों को हैरान कर दिया था। पिछले एक साल से सानिया और शोएब के तलाक की खबरें सामने आ रही थी। दोनों के तलाक की वजह पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर (Ayesha Omar) को माना जा रहा था। सोशल मीडिया पर दोनों का बोल्ड फोटोशूट वायरल हुआ था जिसके बाद से दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरें थी। अब आयशा उमर ने शोएब संग अपने लिंकअप की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।

आयशा ने कहा, शोएब संग लिंक अप की खबरों की वजह से मैं काफी परेशान हो गया थी। मुझे पैनिक अटैक आते थे। मेरे लिए ये फेज किसी बुरे सपने से कम नहीं था।

End of Feed