Game of Thrones एक्टर Iain Glen अब अनुपम खेर संग आएंगे नजर, एक्टर ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

Anupam Kher Collaboration with Game of Thrones Actor: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ऑफिशियली अपने डायरेक्टोरियल प्रोजेक्ट, तन्वी: द ग्रेट के लिए एक्टर इयान ग्लेन के साथ कोलैब करने के बारे में जानकारी दी है। यहां इसपर एक नजर डालते हैं।

Anupam Kher Collaboration with Game of Thrones Actor: साल की शुरुआत में बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने अनाउंस किया था कि वह तन्वी: द ग्रेट टाइटल की एक नई फिल्म डायरेक्ट करने जा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग फिलहाल मुंबई में चल रही है। अब हॉलीवुड एक्टर इयान ग्लेन की भी इस फिल्म में एंट्री हो गई है। तन्वी: द ग्रेट के सेट से अनुपम खेर के साथ गेम ऑफ थ्रोन्स एक्टर की कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं। अब अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ इयान संग कोलैब करने के बारे में बताया है। सिर्फ इतना ही नहीं इयान ने भारत को एक 'सुंदर देश' बताया है। आइए यहां इस पोस्ट पर एक नजर डालते हैं।

Anupam Kher Collaboration with Game of Thrones Actor Iain Glen

Anupam Kher Collaboration with Game of Thrones Actor Iain Glen

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर इयान ग्लेन के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जो गेम ऑफ थ्रोन्स सीरीज में जोरा मॉर्मोंट के रोल के लिए जाने जाते हैं। वीडियो में, खेर ने इयान से कहा, 'इयान, कल हमारी तस्वीर लीक हो गई और यह वायरल हो गई। अब, हम लोगों को यह क्यों नहीं बताते कि आप यहां क्या कर रहे हैं?'

End of Feed