International Emmy Awards 2024:अनिल कपूर (Anil Kapoor), आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) और शोभिता धूलिपाला (Shobhita Dhulipala) स्टारर द नाइट मैनेजर (The Night Manager) को इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स में ड्रामा सीरीज लिस्ट में नॉमिनेशन मिला है। इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज की नॉमिनेशनल लिस्ट में द नाइट मैनेजर भारत की इकलौती सीरीज है। संदीप मोदी और प्रियंका घोष के निर्देशन में बनी इस सीरीज को जॉन ले कैरे के किताब और टॉम हिडलेस्टन, ह्यूग लॉरी और ओलिविया कोलमैन स्टारर शो से रीमेक किया गया है। सीरीज को भारत में काफी पसंद किया गया। डिज्मी+हॉटस्टार की इस सीरीज को लेकर अब सोशल मीडिया पर भी काफी बातें होने लगी हैं। यहां अब इस अपडेट पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- 'पल में तोला पल में माशा...' जया बच्चन को लेकर कंगना रनौत ने दिया ऐसा बयान, लोगों को नहीं हो रहा कानों पर यकीन!
अनिल कपूर ने किया रिेएक्ट
अब इस नॉमिनेशनल की खबर आने के बाद अनिल कपूर ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि वह इससे काफी खुश हैं और यह सीरीज डिजर्विंग है। इसके साथ ही अनिल कपूर ने कहा, मुझे अभी पता चला कि द नाइट मैनेजर को इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड। मुझे याद है जब ये ऑफर मेरे पास आया था तो मैं डाउट में था। क्योंकि ये रोल काफी मुश्किल था और दूसरी तरफ इस रोल को एक अलग अंदाज में पेश करना था जो काफी कठिन था। दुनियाभर में अब सीरीज को लेकर बातें होने लगी हैं। इस वजह से मैं काफी एक्साइटेड हूं।
नाइट मैनेजर के साथ ही इस नॉमिनेशन लिस्ट में में फ्रेंच शो लेस गौटेस डी डियू (ड्रॉप्स ऑफ गॉड), ऑस्ट्रेलिया के द न्यूजरीडर - सीजन 2 और अर्जेंटीना के इओसी, एल एस्पिया अर्रेपेंटिडो सीजन 2 भी शामिल है। सोशल मीडिया पर अब फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।
