Angelina Jolie and Brad Pitt Divorce: एंजेलिना जोली (Angelina Jolie) और ब्रैड पिट (Brad Pitt) हॉलीवुड के ऐसे कपल हैं जो बीते कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अब खबरें सामने आ रही हैं कि दोनों अगले महीने फिर से एक साथ मिलने वाले हैं। हॉलीवुड के एक्स पावर कपल का कॉन्ट्रोवर्शियल तलाक किसी से छिपा नहीं है। कोर्ट में चल रहे झगड़े के बाद भी अब दोनोंएक ही समय में एक ही छत के नीचे नजर आने वाले हैं। वेनिस फिल्म फेस्टिवल में दोनों नजर आ सकते हैं। इस बीच दोनों के बच्चों ने अपने नाम के सरनेम से पिट हटा लिया है, जिससे एक्टर काफी हर्ट भी हुए हैं।
Angelina Jolie and Brad Pitt to meet before Divorce
दोबारा एक साथ नजर आएंगे एंजेलीना जोली और ब्रैड पिट?
साल 2016 में ही दोनों ने अपने तलाक की घोषणा कर दी थी, पर 8 साल होने के बाद भी अभी तक यह फाइनल नहीं हो पाया है। क्योंकि झगड़ा बढ़ता जा रहाहै। एक्स कपल अवॉर्ड फंक्शन और प्रोग्राम में एक-दूसरे से नहीं मिलते हैं। जिससे यह सुनिश्चित हो गया है कि उनके रास्ते शायद ही कभी एक-दूसरे से मिलते हों। हालांकि, उन्हें अपकमिंग वेनिस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में एक-दूसरे का सामना करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। एंजेलिना और ब्रैड दोनों 28 अगस्त को शुरू होने वाले बड़े सितारों से भरे कार्यक्रम में अपनी नई फिल्म की शुरुआत करने जा रहे हैं।
मेलफिकेंट स्टार आखिरी बार फिल्म इटरनल में नजर आए थे। जिसके बाद अब वह अपनी नई बायोपिक मारिया से वापसी करेंगी। जो पाब्लो लारैन डायरेक्ट करने वाले हैं। दूसरी ओर मनीबॉल अभिनेता एक नई फिल्म, वॉल्व्स के साथ वापसी करेंगे।
