वर्ल्ड सिनेमा

Inside Out 2 को हिंदी में डब करेंगी Ananya Pandey, हॉलीवुड फिल्म में सुनाई देगी एक्ट्रेस की आवााज

Ananya Pandey in Inside Out 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अब हॉलीवुड के एक बड़े प्रोजेक्ट का पार्ट बन गई हैं, जिसकी आधिकारिक घोषणा भी अब हो गई है। दरअसल अनन्या पांडे अब हॉलीवुड फिल्म इनसाइड आउट 2 में हिंदी डब करने वाली हैं। अब इस अपडेट पर यहां नजर डालते हैं।

Image

Ananya Panday is Part of Inside Out 2

Ananya Pandey in Inside Out 2: अनन्या पांडे के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अभिनेत्री डिज्नी और पिक्सर की अपकमिंग एनिमेटेड फिल्म इनसाइड आउट 2 (Inside Out 2) के हिंदी संस्करण में अपनी आवाज देने वाली हैं। फिल्म में एक्ट्रेस अनन्या एक टीनएज लड़की रिले की आवाज देने वाली हैं। जिसपर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए, अनन्या ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, 'मैं हमेशा से डिज्नी और पिक्सर एनिमेटेड फिल्मों की बहुत बड़ी फैन रही हूं, ये कहानियां आपको एक ऐसी दुनिया में ले जाती हैं जो बहुत मनोरंजक है और साथ ही साथ जुड़ी हुई भी है। मुझे याद है कि मैं खुद एक टीनएजर थी जब कुछ साल पहले मैंने इनसाइड आउट देखी थी और मैं इस दुनिया से इतना मंत्रमुग्ध हो गई थी।'

इसके साथ ही अनन्या पांडे ने कहा,'मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि एक दिन मैं ऐसी अनोखी कहानी का हिस्सा बनूंगी! रिले की आवाज ने मुझे अपने बचपन के कई पलों की याद दिला दिया'। सोशल मीडिया पर भी यह खबर अब तेजी से वायरल हो रही है।

सोमवार को डिज्नी फिल्म्स इंडिया के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज ने एक वीडियो शेयर कर इसकी घोषणा की है। क्लिप में, अनन्या पांडे डिज्नी के स्टूडियो में जाती हुई, हेडफोन लगाकर और डबिंग प्रक्रिया शुरू करते हुए दिखाई दे रही हैं। इसके बाद, हमें प्रोजेक्ट की एक झलक मिलती है, जिसमें रिले और उसकी भावनाएं - डर, उदासी, गुस्सा, खुशी, जलन और चिंता शामिल हैं। अंत में, अनन्या को यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'अंदर की और बातें जल्द ही बाहर आ रही हैं।'

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article