BAFTA Alia Bhatt Speech: 79वें बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इस अवॉर्ड शो से एक के बाद एक वीडियो और फोटोज सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में 79वें बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स की विनर लिस्ट सामने आई थी जिसमें कई स्टार्स के नाम शामिल थे। इन सब के बीच 79वें बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स से आलिया भट्ट का एक वीडियो सामने आया है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। इस वीडियो में आलिया भट्ट ने कुछ ऐसा बोल दिया जिसने वहां मौजूद सभी लोगों को हैरान कर दिया। तो चलिए जानते हैं आलिया भट्ट के वायरल वीडियो में क्या खास बात, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
आलिया भट्ट ने हिंदाी में दी स्पीच
एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि आलिया भट्ट का 79वें बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स से सामने आया वीडियो है। आलिया भट्ट की इस वीडियो की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की जा रही है। 79वें बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स से सामने आए वीडियो में आलिया भट्ट ने कहा कि 'नमस्कार, अलग अवॉर्ड एक ऐसी फिल्म के लिए है, जो अंग्रेजी में नहीं है।' इसके बाद एक्ट्रेस ने इंग्लिस में स्पीच दी। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि 'अभी सबटाइटल्स के लिए हाथ मत बढ़ाइए। मैंने सिर्फ हिंदी में कहा कि अगला अवॉर्ड उस फिल्म के लिए है जो अंग्रेजी भाषा में नहीं है। क्योंकि फिल्में अनगिनत आवाजों में बोलती हैं, लेकिन हम हमेशा सिनेमा की भाषा को सेलिब्रेट करते हैं। और वो भाषा हम सब बहुत अच्छे से बोलते हैं।' आपको बता दें कि बेस्ट फिल्म नॉट इन द इंग्लिश लैंग्वेज का अवॉर्ड नॉर्वे की फिल्म सेंटिमेंटल वैल्यू (Sentimental Value) को मिला।
धर्मेंद्र जी को किया गया याद
इस साल के इन मेमोरियम ट्रिब्यूट में सिंगर जेसी वेयर ने बारबरा स्ट्राइसैंड के गाने द वे वी वेयर (The Way We Were) को बहुत भावुक अंदाज में गाया। इसके साथ एक वीडियो मॉन्टाज चलाया गया, जिसमें पिछले एक साल में गुजर चुके फिल्म जगत के कई बड़े नामों की तस्वीरें और क्लिप्स दिखाई गईं। इसके साथ धर्मेंद्र जी (Dharmendra) भी इस क्लिप में दिखाए गए। उनकी तस्वीर ब्रिजिट बार्डो और उडो कीयर के साथ थी।
