Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन, ख्लो कार्दशियन अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के लिए मुंबई पहुंच गए हैं। गुरुवार रात दोनों बहनों को मुंबई के कलिना एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। सोशल मीडिया पर अब किम और ख्लोए का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही पैपराज़ी ने किम और क्लो को कैमरे में कैद कर लिया। किम ने अपनी कार की ओर जाने से पहले फोटोग्राफरों की ओर हाथ भी हिलाया। वह फिगर-हगिंग न्यूड ड्रेस और डार्क सन ग्लासेस में नजर आईं। वहीं दूसरी ओर ख्लोए ने सफेद टी-शर्ट और जींस पहनी थी।
John Cena in Anant Ambani and Radhika Merchant Wedding
यह भी पढ़ें- Anant-Radhika Wedding: किम कार्दशियन बहन संग अनंत-राधिका की शादी के लिए पहंची मुंबई, फैंस फीस जानने के लिए हुए बेताब
जॉन सीना भी आ सकते हैं नजर
किम और ख्लोए आज शुक्रवार को होने वाली शादी के लिए सितारों से सजी मेहमानों की लिस्ट का हिस्सा हैं। शादी मुंबई के बीकेसी स्थित जियो सेंटर में होगी। यहां तक कि डेविड और विक्टोरिया बेकहम के भी शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। प्लान के बारे में जानकारीरखने वाले एक सोर्स के अनुसार, इस फंक्शन में शामिल होने वाले अन्य स्टार्स की लिस्ट में पूर्व मुक्केबाजी हैवीवेट चैंपियन माइक टायसन, अमेरिकी रेसलिंग सुपरस्टार और अभिनेता जॉन सीना और अभिनेता जीन-क्लाउड वैन डेम भी शामिल हैं।
वहीं अगर राजनीति की बात करें तो, पूर्व ब्रिटिश प्रधान मंत्री टोनी ब्लेयर और बोरिस जॉनसन और भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शादी में नजर आ सकते हैं, जबकि सऊदी अरामको के सीईओ, अमीन एच नासिर और सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के अध्यक्ष जे वाई ली बिजेनेस की दुनिया का प्रतिनिधित्व करने वालों में से होंगे।
