वर्ल्ड सिनेमा

Aabeer Gulaal: फवाद खान और वाणी कपूर की फिल्म को मिला नया टाइटल और रिलीज डेट, इंडियन थिएटर्स में नहीं होगी रिलीज

Fawad Khan and Vaani Kapoor’s Aabeer Gulaal: जम्मू एंड कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के बाद वाणी कपूर और फवाद खान की फिल्म 'अबीर गुलाल' की रिलीज पर भारत में रोक लगा दी गई थी। अब इस मूवी को भारत के अलावा बाकी सभी देशों में 29 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। फिल्म का टाइटल भी बदल दिया गया है।

Image

Pic Credit: IMDb

Fawad Khan and Vaani Kapoor’s Aabeer Gulaal: साल 2025 के अप्रैल महीने में पहलगाम में हुए जघन्य हमले के बाद भारतीय सरकार ने पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया एकाउंट्स बैन कर दिए थे। इतना ही नहीं पाकिस्तानी कलाकर फवाद खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर की फिल्म 'अबीर गुलाल' की रिलीज पर भी भारत में रोक लगा दी थी। आरती बागड़ी के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'अबीर गुलाल' 9 मई को रिलीज होने वाली थी। इसका ग्लोबल प्रीमियर भी आगे बढ़ा दिया गया था। अब इस मूवी का नाम बदल दिया गया है।

'आबीर गुलाल' के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल के मुताबिक फवाद खान और वाणी कपूर की फिल्म को भारत में छोड़कर दुनिया भर में 29 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। इस मूवी की नई रिलीज को कन्फर्म फवाद और वाणी कपूर स्टारर के नए पोस्टर के साथ किया गया है। दोनों देशों में बीच चल रहे तनाव के बाद इस मूवी का कंटेंट यूट्यूब पर भी भारतीय दर्शकों के लिए उपलब्ध नहीं है।

फवाद खान और वाणी कपूर के अलावा इस मूवी में रिधि डोगरा, लिसा हेडन, फरीदा जलाल, सोनी राजदान, परमीत सेठी और राहुल वोहरा सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो वाणी कपूर को हाल ही में रिलीज हुई सीरीज 'मंडाला मर्डर्स' में देखा गया है। इस सीरीज के प्रमोशन के दौरान हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए वाणी कपूर ने 'आबीर गुलाल' को लेकर कहा, 'मुझे नहीं लगता है कि कोई भी किसी की भावना को ठेस पहुंचाना चाहता था। यह मूवी प्यार फ़ैलाने के लिए बनाई गई थी लेकिन इसे हिस्से केवल नफरत आई। इस मूवी की शूटिंग अलग समय पर हुई थी। जब यह हमला हुआ था उससे काफी पहले मूवी को पूरा कर लिया गया था और उस दौरान कोई प्रॉब्लम नहीं थी।'

वाणी कपूर ने आगे बताया, 'मेकर्स ने सभी परमीशन ली थीं। हमला होने के बाद मैंने और टीम ने देश की फीलिंग का सम्मान किया। हम हमेशा से ही कानून को मानते आये हैं। मैंने हमेशा देश की भावनाओं को सबसे पहले रखा है।'

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article