रिलीज के 14 महीने बाद भी Zwigato को OTT पर जगह न मिलने पर छलका एक्ट्रेस का दर्द, कहा- 'ये बड़ी दुख की...'

  • Authored by: अभय
  • Updated May 21, 2024, 01:52 PM IST

Shahana Goswami on Zwigato OTT Release: कपिल शर्मा की फिल्म 'ज्विगाटो (zwigato)' को रिलीज हुए 14 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। लेकिन फिल्म अब तक ओटीटी पर रिलीज नहीं हो पाई है। अब इस पर फिल्म की एक्ट्रेस ने रिएक्शन दिया है।

Shahana Goswami on Zwigato OTT Release: बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाले स्टार कपिल शर्मा इन दिनों अपने नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' धमाल मचा रहे। इस शो के अलावा कपिल शर्मा की कई फिल्में भी बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी हैं। कुछ महीनों पहले रिलीज हुई फिल्म 'क्रू' में नजर आए थे। इस फिल्म से पहले कपिल शर्मा की लीड रोल वाली धांसू फिल्म ज्विगाटो (zwigato) ने सभी को इमोशनल कर दिया था। इसी बीच 'ज्विगाटो' को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। फिल्म 'ज्विगाटो' से जुड़ी इस खबर ने सबको हैरान कर दिया है।

Shahana Goswami on Zwigato OTT Release

Instagram

'ज्विगाटो' को नहीं मिल रहा ओटीटी प्लेटफॉर्म

कपिल शर्मा की फिल्म 'ज्विगाटो' को रिलीज हुए 14 महीने से ज्यादा का समय हो गया है। लेकिन अभी तक फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि 'ज्विगाटो' को अभी तक कोई ओटीटी प्लेटफॉर्म नहीं मिला है। इस बीच फिल्म की एक्ट्रेस शहाना गोस्वामी ने ओटीटी रिलीज को लेकर बात की है। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में शहाना गोस्वामी ने कहा कि ये बेहद दुख की बात है की ‘ज्विगाटो' को अभी तक किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जगह नहीं मिली। फिल्म की ओटीटी रिलीज में देरी शायद इसको स्पेश' आपको बता दें कि कपिल शर्मा की इस फिल्म का ओटीटी पर फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

End of Feed