युजवेंद्र चहल ने एक्स-वाइफ धनाश्री वर्मा के धोखाधड़ी के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले 'अगर कोई चीट करता...'

Yuzvendra on Ex-Wife Dhanashree's Cheating Allegations: धनाश्री वर्मा ने रिएलिटी शो 'राइज एंड फॉल' के दौरान एक्स-हस्बैंड युजवेंद्र चहल को लेकर कहा था कि शादी के 2 महीने बाद क्रिकेटर ने उन्हें धोखा दिया था। एक्स-वाइफ द्वारा लगाए गए इन आरोपों पर अब युजवेंद्र चहल ने चुप्पी तोड़ते हुए असली सच्चाई बताई है।

Yuzvendra on Ex-Wife Dhanashree's Cheating Allegations: मशहूर कोरियोग्राफर और एक्ट्रेस धनाश्री वर्मा इन दिनों रिएलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में हिस्सा लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इस शो के दौरान धनाश्री वर्मा ने एक्स-हस्बैंड युजवेंद्र चहल की बेवफाई को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा किया था। 'अमेजन एमएक्स प्लेयर' के इस शो में धनाश्री ने बताया कि उन्होंने शादी के दूसरे महीने में ही भारतीय क्रिकेटर को चीट करते हुए पकड़ा था। धनाश्री वर्मा द्वारा लगाए गए इन आरोपों पर अब युजवेंद्र चहल ने चुप्पी तोड़ते हुए एक्स-वाइफ को करार जवाब दिया है। एक इंटरव्यू में भारतीय क्रिकेटर ने एक्स-वाइफ के इन आरोपों को एकदम गलत और बेतुका बताया है।

Dhanashree Verma-Yuzvendra Chahal

Pics Credit: IMDb

धनाश्री वर्मा के धोखाधड़ी के आरोपों पर युजवेंद्र चहल ने किया रिएक्ट

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बात करते हुए युजवेंद्र चहल ने एक्स-वाइफ धनाश्री वर्मा द्वारा लगाए गए आरोपों पर रिएक्शन देते हुए कहा, 'मैं एक खिलाड़ी हूं और मैं धोखा नहीं देता। अगर कोई दो महीने में ही चीट करता है तो इतना लंबा रिश्ता चलता क्या? मेरे लिए यह चैप्टर खत्म हो चुका है। मैं अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुका हूं। मुझे लगता है कि अब सभी को ऐसा ही करना चाहिए।'

End of Feed