वेब सीरीज

मेड इन हेवन 3 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब रिलीज होगी सीरीज

Made In Heaven 3 Update: अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज मेड इन हेवन को लोगों ने काफी पसंद किया है। साल 2023 में इस सीरीज का दूसरा सीजन रिलीज हुआ था। अब लोग इसके तीसरे पार्ट को देखने के लिए बेताब हैं। इस बीच मेड इन हेवन 3 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में...

Image

pic credit-arjun mathur instagram

Made in Heaven 3 Update: अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज मेड इन हेवन को लोगों ने काफी प्यार दिया है। ये भारतीय ओटीटी प्लेटफॉर्म का सबसे हिट वेब शो रहा है। मेड इन हेवन के दोनों सीजन ने ओटीटी पर धमाल मचााया है। अब लोग इसके तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इस हिट सीरीज को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिससे आपको झटका लग सकता है। दो सुपरहिट सीजन के बाद अब यह पक्का हो गया है कि इसका तीसरा सीजन नहीं बनेगा। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

अर्जुन माथुर ने मेड इन हेवन पर दिया अपडेट

अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज मेड इन हेवन में अर्जुन माथुर ने काफी अच्छा काम किया है। उनकी एक्टिंग ने सभी का ध्यान खींचा है। इस बीच अर्जुन ने इंडियन एक्सप्रेस से खास बातचीत की है, जिसमें उन्होंने मेड इन हेवन 3 को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने कहा, लोग अब भी पूछते हैं कि तीसरा सीजन कब आएगा, लेकिन मैं बता दूं, कोई तीसरा सीजन नहीं बनेगा। मुझे अच्छा लगता अगर यह शो कई सीजन तक चलता, लेकिन हर सीजन के लिए 4-5 साल नहीं लगने चाहिए। इतने समय में तो मैं जल्दी बूढ़ा हो जाऊंगा। इसलिए शो दो सीजन में ही खत्म हो गया। इस दौरान अर्जुन माथुर ने एक्ट्रेस रसिका दुग्गल के बारे में भी बात की है। उन्होंने एक्ट्रेस को लेकर कहा, 'हम दोनों ने मुश्किल से एक साथ शूट किया, क्योंकि रसिका का किरदार उस एपिसोड में नशे में था और फिर चुपके से भाग जाता है। हमारे किरदारों का ज्यादा मिलना नहीं हुआ, सिर्फ भीड़ वाले सीन में साथ थे। लेकिन यह पहली बार था जब हमने साथ काम किया। हम एक-दूसरे के काम को लंबे समय से जानते थे, ऑफ-कैमरा दोस्त थे और साथ काम करने की ख्वाहिश थी।' मालूम हो कि रसिका दुग्गल ने एक से एक वेब सीरीज में काम किया है। वो हिट शो मिर्जापुर का भी हिस्सा रह चुकी हैं। उनकी एक्टिंग लोगों को काफी पसंद आती है।

मेड इन हेवन ने मचाया था धमाल

वेब सीरीज मेड इन हेवन की कहानी दिल्ली की हाई-प्रोफाइल शादियों के इर्द-गिर्द घूमता है, जहां वेडिंग प्लानिंग कंपनी 'मेड इन हेवन' के दो मालिक, तारा खन्ना और करण मेहरा, शादियों की चमक-दमक के पीछे की सच्चाई को दिखाते हैं। इसे जोया अख्तर और रीमा कागती ने बनाया है। मेड इन हेवन का दूसरा पार्ट साल 2023 में रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने तगड़ा रिस्पॉन्स दिया। अगर आपको इस सीरीज का मजा उठाना है तो आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article