War 2 OTT Release Date: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' 14 अगस्त के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस मूवी का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया था। वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की यह फिल्म 'वॉर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक कमाई की थी। मेकर्स को उम्मीद नहीं थी कि यह मूवी इतनी कम कमाई करेगी। बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन ना दिखाने के बाद अब निर्माताओं ने फिल्म 'वॉर 2' (War 2) को ऑनलाइन स्ट्रीम कराने का फैलसा कर लिया है। तो चलिए जानते हैं ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की फिल्म 'वॉर 2' कब और कहां ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।
Image Source: You Tube
इस दिन ऑनलाइन स्ट्रीम हो सकती है 'वॉर 2'
अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की यह मूवी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग होगी। हालांकि मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं की है। 'वॉर 2' को लेकर खबरें आ रही हैं कि यह मूवी अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में नेटफ्लिक्स पर आ सकती है। कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि मेकर्स फिल्म को 9 अक्टूबर के दिन नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम करा सकते हैं। यह उन लोगों के लिए खास मौका है, जो 'वॉर 2' को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए थे।
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के अलावा फिल्म 'वॉर 2' में कियारा आडवाणी नजर आई थीं। फिल्म में आशुतोष राणा भी अहम रोल में थे। इसके अलावा मेकर्स ने इस मूवी के जरिए फिल्म 'अल्फा' से बॉबी देओल का भी शानदार कैमियो कराया था। बॉक्स ऑफिस की बात करें तो इसने इंडिया में 236 करोड़ रुपये के लगभग कलेक्शन किया था। वहीं दूसरी ओर मेकर्स ने फिल्म को बनाने में 350 से 400 करोड़ रुपये खर्च किए थे। 'वॉर 2' के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'कुली' ने भी दस्तक दी थी। कमाई की बात करें तो ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' के मुकाबले रजनीकांत की 'कुली' ने बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा पैसे कमाए थे।
