वेब सीरीज

War 2 On OTT: लोगों ने ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर को बताया था 'Coolie', दिए शानदार रिव्यू

War 2 On OTT: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की स्पाई थ्रिलर फिल्म वॉर 2' को 9 अक्टूबर के दिन मेकर्स ने नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम करा दिया है। इस मूवी को घर बैठकर देख ऑडियंस ने 'वॉर 2' को शानदार बताया है। लोगों को ओर से अच्छे रिव्यू आ रहे हैं।

Image

Images Credit: IMDb

War 2 On OTT: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Junior NTR) की फिल्म 'वॉर 2' (War 2) इसी साल 14 अगस्त के दिन रिलीज हुई थी। इस मूवी को लेकर लोगों के अंदर काफी तगड़ा क्रेज भी देखने को मिला था। इस स्पाई थ्रिलर को मेकर्स ने सिनेमाघरों में रिलीज के बाद अब 9 अक्टूबर के दिन ऑनलाइन स्ट्रीम करा दिया है। 'वॉर 2' को जो लोग सिनेमाघरों में जाकर नहीं देख पाए थे अब उनके लिए यह एक बड़ा सरप्राइज है कि वो घर बैठे ही फिल्म को देखने का लुत्फ उठा रहे हैं। ज्यादातर लोगों को यह मूवी पसंद आई है। कईयों ने तो रजनीकांत की 'कुली' से भी बेहतर 'वॉर 2' को बताया है।

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' का प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर 9 अक्टूबर को हो गया है। सोशल मीडिया पर लोगों ने फिल्म 'वॉर 2' देखने के बाद अपने रिव्यू सोशल मीडिया पर साझा करने शुरू कर दिए हैं। इस स्पाई थ्रिलर को लेकर शुरुआती प्रतिक्रियाएं मिली-जुली हैं। ऋतिक और जूनियर एनटीआर ने जिस तरह फिल्म को बनाया है उसके लिए लोगों ने अयान मुखर्जी की तारीफ की है। एक नेटीजन ने लिखा, 'मुझे यकीन है कि ट्विटर के दर्शक कुछ न कुछ ड्रग्स लेते हैं। वॉर 2 उतनी बुरी नहीं है जितना आप सब दावा कर रहे हैं। यह देखने लायक और एंटरटेनिंग फिल्म है। लोग बेवजह देखने लायक फिल्मों की आलोचना करते रहते हैं लेकिन एनिमल को एक ऐसे ही ब्लॉकबस्टर बना दिया।'

कई लोगों ने ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' को रजनीकांत की फिल्म 'कुली' से बेहतर बताया है। बताता चलें 14 अगस्त के दिन ही रजनीकांत की 'कुली' ने भी दस्तक दी थी। दोनों फिल्मों के क्लैश से निर्माताओं को काफी नुकसान भी झेलना पड़ा। 'वॉर 2' में कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और आशुतोष राणा भी थे। यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article