वेब सीरीज

BB OTT 3 के घर का नया बाहरवाला बना ये कंटेस्टेंट, बिग बॉस ने खेल डाला मास्टर स्ट्रोक

Big Boss OTT 3 New Baharwala of the House: ​निल कपूर का रियलिटी शो दर्शकों को बांधे रखने के लिए ड्रामा से भरपूर एपिसोड पेश कर रहा है। इसी बीच अब खबर आ रही है कि एक बार फिर घर में नया बहरवाला चुना गया है। आइए इस रिपोर्ट को देखते हैं।

Image

Big Boss OTT 3 New Baharwala of the House

Big Boss OTT 3 New Baharwala of the House: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में आए दिन नया ड्रामा देखने को मिलता है। हर पल घर के बदलते समीकरणों ने दर्शकों को शो से बंधा हुआ है। हालांकि धीरे-धीरे यह शो अब दर्शकों को बोर कर रहा है। लेकिन मेकर्स इंटरस्ट बनाए रखने के लिए पूरी कोशिश में जुटे हुए हैं। अनिल कपूर का रियलिटी शो दर्शकों को बांधे रखने के लिए ड्रामा से भरपूर एपिसोड पेश कर रहा है। अभी हाल ही में हमने शो में देखा की नए वाइल्ड कार्ड ने एंट्री मारी है। अब खबर आ रही है कि एक बार फिर घर में नया बहरवाला चुना गया है। आइए इस रिपोर्ट को देखते हैं।

बिग बॉस ने तीन मशहूर हस्तियों को 'बहारवाला' बनाकर बीबी घर के अंदर की गेम को बदल दिया है। जी हाँ, आपने सही पढ़ा! तीन प्रतियोगियों ने अब विशेष शक्ति अर्जित की है जो एलिमिनेशन प्रक्रिया में बड़ी भूमिका निभाएगी। द खबरी के रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर शौरी, अदनान शेख और विशाल पांडे 'बहारवाला' बन गए हैं। बड़े बदलाव के बाद, वे बीबी ओटीटी 3 के घर में बदलाव लाने के लिए अपनी विशेष शक्ति का उपयोग कर सकते हैं।

इसी के साथ यह भी बता दें कि चंद्रिका दीक्षित बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 से बाहर होने वाली नवीनतम प्रतियोगी है। उन्हें दर्शकों से सबसे कम वोट मिलने के कारण बाहर कर दिया गया। वायरल वड़ा पाव गर्ल को अरमान मलिक, विशाल पांडे, लव कटारिया और शिवानी कुमारी के साथ नामांकित किया गया था।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article