Matka King: मटका केक काटकर विजय वर्मा ने पूरी की सीरीज की शूटिंग, टीम के साथ जश्न मनाते हुए शेयर की फोटोज

Matka King Wrap Up: विजय वर्मा ने अपनी अपकमिंग वेब सीरीज मटका किंग के सेट से बीटीएस तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह अपनी पूरी टीम के साथ शूटिंग पूरी होने की खुशी में केट काटते नजर आ रहे हैं। फैंस उनकी अपकमिंग वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Matka King Wrap Up: विजय वर्मा की अपकमिंग वेब सीरीज 'मटका किंग' की वेब सीरीज की शूटिंग पूरी हो गई है। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर सेट से कुछ बीटीएस फोटोज शेयर की है। जिसमें एक्टर रैपअप पार्टी कर रहे हैं। विजय वर्मा ने अपनी टीम के साथ केक काटते हुए फोटोज शेयर की है। फैंस उनकी अपकमिंग वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Matka King Wrap Up

विजय वर्मा ( Vijay Verma) ने अपने फैंस को सेट से सीधे केक काटने की फोटोज शेयर की हैं। इसके साथ-साथ, अभिनेता ने शो में काम करने के अनुभव के बारे में भी अपने विचार भी शेयर किए। पोस्ट की शुरुआत विजय की एक तस्वीर से होती है जिसमें वह एक बड़े मटका के आकार का केक पकड़े हुए हैं, उन्होंने एक ग्रे धारीदार शर्ट और ग्रे पैंट पहन रखी है। अगली तस्वीर में वह एक टेबल के पीछे खड़े होकर कार्ड फैलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ निर्माता और उनके सह-अभिनेता सिद्धार्थ जाधव भी हैं।

End of Feed