OTT Release Friday: 2 मई 2025 का शुक्रवार ओटीटी लवर्स के लिए जबरदस्त सरप्राइज लेकर आ रहा है। नेटफ्लिक्स (Netflix), जियोहॉटस्टार (JioHotstar), सोनीलिव (SonyLIV), और अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर धांसू फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। इन फिल्मों और सीरीज का फैंस को काफी समय से इंतजार था। इस लिस्ट में सिस्टर मिडनाइट (Sister Midnight), अनसीन सीजन 2 (Unseen Season 2) जैसी फिल्में और सीरीज शामिल है, जो आपको इस वीकेंड एकदम बोर नहीं होने देंगी।
कुल्ल: द लिगेसी ऑफ द राइजिंग्स (Kull: The Legacy of the Raisingghs )
प्लेटफॉर्म: जियोहॉटस्टार (JioHotstar)
विवरण: ये हिंदी वेब सीरीज बिलकानेर के शाही परिवार की कहानी है। परिवार के मुखिया चंद्रप्रताप की 60वीं जन्मदिन पर हत्या से कहानी शुरू होती है, जिसमें साजिश, विश्वासघात और पुराने राज खुलते हैं। ड्रामा और सस्पेंस से भरी ये सीरीज आपको बांधे रखेगी।
ब्लैक व्हाइट एंड ग्रे: लव किल्स (Black White & Gray: Love Kills )
प्लेटफॉर्म: सोनिलिव (Sonyliv)
विवरण: हिंदी क्राइम ड्रामा सीरीज, जो पत्रकार डैनियल गैरी के इर्द-गिर्द है। वो नागपुर के बाहरी इलाके में हुए सीरियल मर्डर केस की जांच करता है। मयूर मोरे, पलक जायसवाल और तिग्मांशु धूलिया स्टार्स हैं।
बैड बॉय (Bad Boy)
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
विवरण: अंग्रेजी एक्शन-थ्रिलर फिल्म, जिसमें एक जवान लड़के की जिंदगी क्राइम की दुनिया में उलझ जाती है। तेज रफ्तार एक्शन और सस्पेंस से भरी।
सिस्टर मिडनाइट (Sister Midnight)
प्लेटफॉर्म: टुबी ब्लैक (Tubi Black)
विवरण: राधिका आप्टे स्टारर ये हिंदी डार्क कॉमेडी फिल्म उमा की कहानी है, जो एक नाखुश अरेंज्ड मैरिज में फंस जाती है। उसकी जिंदगी तब बदलती है, जब वो अपनी अजीब इच्छाओं को खोजती है। करण कंधारी (Karan Kandhari) का डायरेक्शन और पंकिश अंदाज इसे खास बनाता है।
अनसीन सीजन 2 (Unseen Season 2)
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
विवरण: साउथ अफ्रीकन क्राइम थ्रिलर, जो तुर्की सीरीज फातमा से प्रेरित है। जेंजी मवाले, एक हाउसकीपर, अपने गायब पति की तलाश में क्राइम की दुनिया में उलझती है। सस्पेंस और ट्विस्ट्स से भरी सीरीज।
