वेब सीरीज

सुपरस्टार वेंकटेश की Saindhav OTT पर दस्तक देने के लिए है तैयार, इस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

Venkatesh Daggubati And Nawazuddin Siddiqui Saindhav Ready To Release On OTT: साउथ के सुपरस्टार वेंकटेश दग्गुबाती की संक्रांति पर रिलीज हुई फिल्म 'सैंधव' अब ओटीटी पर भी दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी अहम भूमिका अदा की थी। मूवी अमेजन प्राइम पर रिलीज होने वाली है।

Image

'सैंधव' अब ओटीटी पर रिलीज के लिए है तैयार

Venkatesh Daggubati And Nawazuddin Siddiqui Saindhav Ready To Release On OTT: साउथ के सुपरस्टार वेंकटेश दग्गुबाती ने हमेशा ही अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने सालों से पर्दे पर अपना कब्जा जमाया हुआ है। आखिरी बार वेंकटेश दग्गुबाती को 'सैंधव' (Saindhav) फिल्म में देखा गया था, जो कि इसी साल संक्रांति पर रिलीज हुई थी। सैलेश कोलानु द्वारा डायरेक्ट की गई ये मूवी एक्शन और थ्रिलर से भरपूर थी। खास बात तो यह है कि फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए भी तैयार हैं।

सुपरस्टार वेंकटेश दग्गुबाती (Venkatesh Daggubati) और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 'सैंधव' (Saindhav) मूवी अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो सकती है। बता दें कि फिल्म मल्टीपल रिलीज के कारण बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। 'सैंधव' ने अभी तक केवल 13.75 करोड़ रुपये की ही कमाई की। लेकिन माना जा रहा है कि ओटीटी पर रिलीज के बाद 'सैंधव' को अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है। क्योंकि फिल्म में लोगों को बाप और बेटी की कहानी देखने को मिलेगी, जो कि एक्शन और थ्रिलर के साथ-साथ इमोशंस से भी भरपूर है।

'सैंधव' (Saindhav) फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें वेंकटेश दग्गुबाती (Venkatesh Daggubati) ने सिंगल पिता की भूमिका अदा की है, जिसकी बेटी स्पाइनल मस्क्युलर एट्रॉफी नाम की बीमारी से जूझ रही है। लेकिन एक इंजेक्शन से उसकी जान बच सकती है, जिसकी कीमत ही 17 करोड़ रुपये होती है। मूवी में असली ट्विस्ट तब आता है, जब पता चलता है कि लीड एक्टर का अतीत अंडरवर्ल्ड से जुड़ा हुआ है। वहीं अपनी बेटी को बचाने के लिए वह दोबारा उस दुनिया में जाने के लिए तैयार है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने विलेन का किरदार अदा किया है। बता दें कि 'सैंधव' के जरिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने तेलुगू सिनेमा में डेब्यू किया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article