Urfi Javed Interview: सोशल मीडिया की वायरल एक्ट्रेस उर्फी जावेद( Urfi Javed) इन दिनों अपने रिएलिटी शो 'फॉलो कर लो यार' ( Follow Karlo Yaar) को लेकर चर्चा में बनी हुई है। उर्फी अपने इस शो के लिए लगातार प्रमोशन कर रही है जिस वजह से वह चर्चा में बनी हुई है। अपने अतरंगी फैशन स्टाइल और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली उर्फी जावेद ने हाल ही में ज़ूम के साथ बातचीत की इंटरव्यू के दौरान उर्फी ने बताया कि सोशल मीडिया पर जब वह अपने बारे में सारी जानकारी दे देती हैं तब उन्हें कैसा लगता है।
उर्फी जावेद(Urfi Javed) जो अमेजन प्राइम( Amazon Prime) शो 'फॉलो कर लो यार' को लेकर चर्चा में बनी हुई है। यह एक रिएलिटी शो है जिसमें उर्फी जावेद के जीवन से जुड़ी हर घटना को दिखाया गया है। इसमें उर्फी जावेद की तीनों बहनें और अम्मी भी नजर आ रही है। उर्फी जावेद जो अपनी बेबाकी भरे अंदाज के लिए जानी जाती है वह मीडिया के सामने ओवरइक्स्पोज होने के बारे में बात करती है। उर्फी जावेद ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर ओवरएक्सपोस होना पसंद है, अगर इस वजह से मैं वायरल हो रही हूं तो मुझे कोई परेशानी नहीं है उर्फी जावेद ने कहा।
उर्फी जावेद की बहन ने भी इस बारे में बात कि और बताया- अगर वह अपने बारे में इतनी जानकारी दे रही है तो ठीक ही है। अगर कल को इंस्टाग्राम बंद हो जाता है तो, उसके पास चर्चा में रहने के लिए कुछ तो होगा। लोग उन्हें देखना पसंद करते हैं चाहे सोशल मीडिया हो या फिल्में, वेब सीरीज । उर्फी का ये अंदाज फैंस को पसंद आता है और वह उसे देखना पसंद करते हैं। बता दें कि इस शो में मुन्नवर फारुकी( Munawar Faruqui) और ऑरी ( Orry) का भी कैमियो है। 24 अगस्त से ये सीरीज अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम कर रही है।
