Fatima-Vijay in Ul Julool Ishq: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने पिछले साल सितम्बर के महीने में अपने फिल्म प्रोडक्शन हाउस स्टेज 5 का अनाउंसमेंट किया था। इस बैनर के अंतर्गत वो अब तक 2 फिल्में अनाउंस कर चुके हैं। इन फिल्मों का निर्माण इन दिनों चल रहा है और जल्द ही ये दर्शकों के सामने होंगी। मनीष मल्होत्रा ने स्टेज 5 की तीसरी फिल्म ऊल-जलूल-इश्क का भी ऐलान कर दिया है, जिसमें कई बडे़ अभिनेता एक साथ दिखाई देंगे। मनीष मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को बताया है कि उनकी नई मूवी ऊल-जलूल-इश्क में विजय वर्मा अदाकारा फातिमा सना शेख के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे।
मनीष मल्होत्रा ने किया Ul Julool Ishq का ऐलान
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ऊल-जलूल-इश्क का ऐलान किया है। मनीष मल्होत्रा ने फिल्म की स्टारकास्ट नसीरुद्दीन शाह, विजय वर्मा, फातिमा सना शेख और शारिब हाशमी की तस्वीर शेयर करते हुए बताया है कि ये सभी कलाकार एक धमाकेदार एंटरटेनर के लिए साथ आ रहे हैं। फिल्म ऊल-जलूल इश्क की शूटिंग 9 जनवरी के दिन से शुरू होगी, जिसका निर्माण मनीष मल्होत्रा के बैनर स्टेज 5 के अंतर्गत होगा।
मनीष मल्होत्रा ने अपने पोस्ट के साथ ये साफ नहीं किया है कि ऊल-जलूल-इश्क सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी या फिर थिएटर्स में लेकिन ट्रेड पंडितों का मानना है कि विजय वर्मा और फातिमा की ये मूवी सीधे ओटीटी पर ही जाएगी क्योंकि इन दिनों स्लाइस ऑफ लाइफ मूवीज सीधे ओटीटी पर ही रिलीज की जा रही हैं।
