वेब सीरीज

Two Much: ट्विंकल खन्ना ने कहा 'रिलेशनशिप छुपाने में पुराने लोग है बेहतर, यंग जनरेशन कपड़ों से तेज बदलती है प्यार'

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 6, 2025, 11:50 AM IST

Twinkle Khanna-Kajol Two Much: एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) और काजोल (Kajol) के ओटीटी चैट शो टू मच (Two Much) से अब दोनों एक्ट्रेस का नया बयान सामने आया है। इस दौरान ट्विंकल खन्ना ने कुछ ऐसा बोल दिया, जिसको लेकर खूब चर्चा हो रही है। तो चलिए जानते है उन्होंने क्या बोला...

Image

Image Source: Prime Video Two Much Show

Twinkle Khanna-Kajol Two Much: बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) और काजोल (Kajol) इन दिनों अपने चैट शो टू मच (Two Much) को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस चैट शो में एक बाद एक बॉलीवुड स्टार्स बतौर गेस्ट पहुंच रहे हैं। इस दौरान बॉलीवुड स्टार्स न ऐसे खुलासे किए हैं जिसने सबको हैरान कर दिया है। इसी बीच ट्विंकल खन्ना और काजोल का इस चैट से नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में ट्विंकल रिलेशनशिप के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया पुरानी और नई जनरेशन में रिलेशनशिप को लेकर क्या बदलाव आया है।

काजोल-ट्विंकल ने रिलेशनशिप को लेकर कही ये बात

ट्विंकल खन्ना और काजोल अपने चैट शो टू मच को लेकर एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह ट्विंकल खन्ना का रिलेशनशिप को लेकर किया गया बड़ा खुलासा है। अभी हाल ही में शो में फराह खान (Farah Khan) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) बतौर गेस्ट पहुंची थीं। इस दौरान सेगमेंट 'दिस साइड, दैट साइड' में ट्विंकल, काजोल, फराह और अनन्या से पूछा गया कि क्या ओल्डर लोग अफेयर्स छुपाने में यंगर लोगों से बेहतर हैं- एग्री या डिसअग्री? ट्विंकल, फराह और अनन्या एग्री कर गईं, लेकिन काजोल डिसअग्री। ट्विंकल खन्ना ने अपनी ओपिनियन डिफेंड किया और कहा, 'पुराने लोग बहुत बेहतर हैं, ढेर सारी प्रैक्टिस है।' काजोल को कहा, 'मुझे लगता है यंगर लोग अपनी जिंदगी की हर चीज, अफेयर्स भी, छुपाने में बहुत बेहतर हैं।' अनन्या ने जोड़ा कि सोशल मीडिया की वजह से ‘सब कुछ तो बाहर आ ही जाता है।' दूसरा स्टेटमेंट था कि आजकल के बच्चे पार्टनर आउटफिट्स से तेज बदलते हैं। ट्विंकल एग्री कर गईं, बाकी तीनों की अलग राय थी। ट्विंकल खन्ना एक्ट्रेस ने कहा, 'ये अच्छी बात है क्योंकि हमारे टाइम में ‘लोग क्या कहेंगे? हम ये नहीं कर सकते’ वाला डर था। वो पार्टनर क्विकली चेंज कर रहे हैं और मुझे लगता है ये अच्छी बात है।' जब अनन्या ने कहा 'लोग हमेशा से पार्टनर चेंज करते आए हैं। पहले इतना शोर नहीं होता था।'

इस बयान पर हुआ था विवाद

ट्विंकल खन्ना का अभी हाल ही में एक बयान सामने आया था, जिसको लेकर विवाद हो गया था। गेस्ट्स करण जौहर (Karan Johar) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के साथ इमोशनल चीटिंग vs फिजिकल चीटिंग पर डिस्कशन के दौरान सबने कहा इमोशनल बदतर है, लेकिन ट्विंकल ने फिजिकल को 'रात गई बात गई' बोलकर सबको हैरान कर दिया था। आपको बता दें कि आप ये चैट शो प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article