वेब सीरीज

Two Much: सेट मेल इगोज से ऐसे निपटती हैं जाह्नवी कपूर, कहा- 'मैं डंब बन जाती हूं'

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 25, 2025, 02:59 PM IST

Janhvi Kapoor on Bollywood Male Ego: एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अभी हाल ही में काजोल (Kajol) और ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) के प्राइम वीडियो के शो 'टू मच' (Two Much) में किए खुलासे को लेकर चर्चा में आ गई हैं। तो चलिए जानते हैं जाह्नवी कपूर ने क्या कहा...

Image

Image Source: Prime Video Two Much Show

Janhvi Kapoor on Bollywood Male Ego: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। जाह्नवी कपूर से जुड़ी एक के बाद एक खबरें सामने आती रहती हैं। कभी वो अपने बॉयफ्रेंड संग नजर आती हैं, तो कभी उनका बोल्ड अंदाज सोशल मीडिया पर छा जाता है। इन सब के बीच जाह्नवी कपूर का एक बयान सामने आया है। जाह्नवी कपूर के इस बयान ने बी-टाउन में हलचल मचा दी है। इस दौरान जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड को लेकर कुछ ऐसा बोला है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। तो चलिए जानते हैं जाह्नवी कपूर ने क्या बयान दिया है।

मेल इगोज से निपटने के लिए ये काम करती हैं जाह्नवी

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह जाह्नवी कपूर द्वारा किया गया एक खुलासा है। जाह्नवी कपूर ने अभी हाल ही काजोल (Kajol) और ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) के प्राइम वीडियो के शो 'टू मच' (Two Much) में खुलासा किया कि फिल्म सेट्स पर मेल इगोज को हैंडल करने के लिए वो कभी-कभी 'डंब' बन जाती हैं। जाह्नवी कपूर ने कहा, 'मैं जानती हूं कि मैं प्रिविलेज्ड बैकग्राउंड से आती हूं, लेकिन मेरे लिए काम पर मेल इगोज को हैंडल करना बड़ा चैलेंज रहा। अगर मेरी कोई राय है, तो अब मैं ऐसी जगहों पर हूं जहां बिना डरे बोल सकती हूं।' आगे एक्ट्रेस ने कहा, 'लेकिन पहले कई बार मुझे किसी को मनाने के लिए 'डंब' बनना पड़ता था। आपको अपनी लड़ाइयां चुननी पड़ती हैं, ताकि बिना किसी को गलत लगे अपनी बात रख सको।' जाह्नवी कपूर ने समझाया, 'मैं अब भी सोच-समझकर बोलती हूं। कभी लगता है ये सही नहीं, तो छोड़ देती हूं। अगली बार बोलूंगी। लेकिन पहले 10 अच्छी बातें कहूंगी, ऐसा दिखाऊंगी कि मैं उतनी समझदार नहीं, सिर्फ इसलिए कि सीन को गलत तरीके से करना पॉलिटिकली इनकरेक्ट लगता है। मैं बस कह देती हूं, 'मुझे समझ नहीं आ रहा,' बजाय इसके कि ये तो बिल्कुल गलत है।'

इस फिल्म में नजर आईं थी जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर अभी हाल ही में 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) में नजर आई थीं। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के साथ फिल्म में वरुण धवन (Varun Dhawan) भी अहम रोल में नजर आईं थीं। जाह्नवी कपूर के बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article