वेब सीरीज

The Bad***ds of Bollywood: 'तू पहली तू आखिरी' पर डांस करते हुए शाहरुख ने चूमा रानी मुखर्जी का माथा, एक हाथ से किए स्टेप्स

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 1, 2025, 01:58 PM IST

Shah Rukh Khan-Rani Mukerji Dance: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) की जोड़ी ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है। शाहरुख ने अपने बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) की डायरेक्टोरियल डेब्यू वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड (The Ba*ds of Bollywood) के गाने तू पहली तू आखिरी (Tu Pehli Tu Aakhri) पर रानी मुखर्जी संग डांस किया, जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Image

Image Source: Shah Rukh Khan Instagram

Shah Rukh Khan-Rani Mukerji Dance: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड (The Ba***ds of Bollywood) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। अभी हाल ही में इस सीरीज का एक प्रीव्यू इवेंट रखा गया था इस दौरान शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन की वेब सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड के इवेंट को होस्ट करते नजर आए थे। इसके बाद अब शाहरुख खान ने अपने लाडले की वेब सीरीज को एक नए अंदाज में प्रमोट किया है। इस दौरान शाहरुख खान के साथ उनकी दोस्त और बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) भी नजर आईं।

शाहरुख खान-रानी मुखर्जी ने किया डांस

आर्यन खान की वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड एक बार फिर से खबरों में आ गई है। अभी हाल ही में इसी सीरीज के प्रमोशन का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शाहरुख खान नए अंदाज में बेटे की वेब सीरीज को प्रमोट करते नजर आ रहे हैं। इस वायरल हो रहे वीडियो में शाहरुख खान और रानी मुखर्जी वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के गाने तू पहली तू आखिरी (Tu Pehli Tu Aakhri) पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस जोड़ी को साथ डांस करते देख फैंस खुशी से झूम उठे। इस वीडियो में शाहरुख खान के हाथ पर चोट अभी भी नजर आ रही है। तो चलिए अब बिना देर किए देखते हैं शाहरुख खान और रानी मुखर्जी का ये डांस वीडियो जो पुराने दिनों की याद दिला देगा।

सीरीज में नजर आएंगे ये सितारे

आर्यन खान के डायरेक्शन में बनी रही वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में लक्ष्य (Lakshya), सहर बंबा (Sahher Bambba), बॉबी देओल (Bobby Deol), राघव जुआल (Raghav Juyal), मोना सिंह (Mona Singh) और मनोज पहवा (Manoj Pahwa) जैसे सितारे अहम रोल में हैं। तो वहीं सलमान खान (Salman Khan) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का कैमियो होने वाला है। ये वेब सीरीज 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article