सीधा ओटीटी पर रिलीज होगी माधुरी दीक्षित-तृप्ति डिमरी की फिल्म "मां-बहन", इन कॉमेडी स्टार्स का लड़ेगा तड़का

Maa-Bhen Movie Will Release on OTT: माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी भूल-भुलैया 3 के बाद एक बार फिर से साथ काम करने वाली हैं। यह फिल्म ओटीटी पर आएगी। फिल्म में कॉमेडी-ड्रामा जमकर होगा और इन दो स्टार्स के अलावा भी एक्टर हैं जिसका नाम आपको खुश कर देगा ।

Maa-Bhen Movie Will Release on OTT: बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ( Madhuri Dixit) को फिल्मों में देखने के लिए लोग आज भी बेताब रहते हैं। हाल ही में वह भूल-भुलैया 3 में नजर आई थी जिसमें उन्हें खूब पसंद किया गया था। माधुरी दीक्षित अब एक और फिल्म लेकर आ रही है। जिसमें उनके साथ नजर आएगी तृप्ति डिमरी( Tripti Dimri)। फिल्म का नाम होगा 'मां-बहन' । जिसे लेकर नई अपडेट सामने आई है कि यह थिएटर नहीं बल्कि सीधा ओटीटी पर रिलीज होगी। जिस तरह से फिल्म का नाम दिलचस्प लग रहा है इसकी कहानी भी उतनी ही मजेदार होने वाली है।

Maa-Bhen Movie Will Release on OTT

नेटफ्लिक्स( Netflix) ने आधिकारिक तौर पर एक नई फिल्म को हरी झंडी दे दी है - जिसका नाम अस्थायी रूप से माँ बहन रखा गया है। इसका निर्माण अगले महीने मुंबई में शुरू होगा। तुम्हारी सुलु और जलसा के निर्देशक सुरेश त्रिवेणी इसे बना रहे हैं, यह फिल्म अपनी रोमांचक कास्टिंग और अनूठी कहानी के लिए चर्चा बटोर रही है। फिल्म मजेदार होने वाली है क्योंकि इसमें माधुरी और तृप्ति के साथ अभिनेता रवि किशन( Ravi Kishan) और सोशल मीडिया स्टार धारणा दुर्गा( Dharna Durga) भी जुडने वाली है।

End of Feed