वेब सीरीज

पहलगाम आतंकी हमला: पीड़ितों का दर्द देखकर दहला समय रैना का दिल, बोले 'सो नहीं पा रहा...'

Samay Raina on Pahalgam Terror attack: कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina News) ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है और बताया है कि वो आतंकी हमले में हुई मासूम लोगों की हत्या से आहत हैं और सो नहीं पा रहे हैं। समय रैना का नाम कुछ दिनों पहले इंडियाज गॉट लेटेंट कंट्रोवर्सी की वजह से मीडिाय में छाया रहा था।

Image

Samay Raina on Pahalgam terror attack

Samay Raina on Pahalgam Terror attack: जाने-माने कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना ने पहलगाम आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया जारी करते हुए कहा है कि वो सो नहीं पा रहे हैं। आतंकी हमले से आहत समय रैना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि पहलगाम में लोगों की नृशंस हत्या देखने के बाद उनका मन अशांत है और वो अंदर से व्यथित हो उठे हैं। समय रैना के अनुसार, लोगों की चीखें उनके कानों में गूंज रही हैं और उन्हें नींद नहीं आ रही है। समय रैना खुद कश्मीर के रहने वाले हैं, जिस कारण पहलगाम में हुए आतंकी हमले से काफी आहत हैं।

Samay Post

Samay Post

कुछ समय पहले समय रैना ने द कश्मीर फाइल्स नाम देखी थी, जिसके बाद उन्होंने भावुक पोस्ट किया था। काफी सालों पहले उनके घरवालों को कश्मीरी पंडित होने की वजह से अपना घर छोड़कर भागना पड़ा था। द कश्मीर फाइल्स देखने के बाद उनका दर्द बहने लगा और उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट के जरिए लोगों के सामने अपना दुख बयां किया था। समय रैना ने लिखा था, 'मैंने बीती रात द कश्मीर फाइल्स देखी और मैं रोने लगा। एक कश्मीरी पंडित होने के नाते मैं देश के अलग-अलग हिस्सों में सेफली बड़ा हुआ हूं लेकिन इस फिल्म के माध्यम से दिखाया गया है कि सालों पहले कश्मीरी पंडितों को कितना दर्द झेलना पड़ा है।'

इंडियाज गॉट लेटेंट की वजह से विवादों में फंसे थे समय रैना

कॉमेडियन समय रैना का नाम कुछ समय पहले वल्गर कॉमेडी कांड में फंस गया था, जिसके चलते उन्हें अपना कॉमेडी शो इंडियाज गॉट लेटेंट भी बंद करना पड़ा था। इस शो पर काफी एडल्ट जोक होते थे, जिस कारण इसका भयंकर विरोध हुआ था। इस विरोध प्रदर्शन के चलते समय कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूर हो गए थे लेकिन पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उनकी सोशल मीडिया पर फिर से वापसी हो गई है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article