वेब सीरीज

सीधा ओटीटी पर रिलीज होगी माधुरी दीक्षित-तृप्ति डिमरी की फिल्म "मां-बहन", इन कॉमेडी स्टार्स का लड़ेगा तड़का

Maa-Bhen Movie Will Release on OTT: माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी भूल-भुलैया 3 के बाद एक बार फिर से साथ काम करने वाली हैं। यह फिल्म ओटीटी पर आएगी। फिल्म में कॉमेडी-ड्रामा जमकर होगा और इन दो स्टार्स के अलावा भी एक्टर हैं जिसका नाम आपको खुश कर देगा ।

Image

Maa-Bhen Movie Will Release on OTT

Maa-Bhen Movie Will Release on OTT: बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ( Madhuri Dixit) को फिल्मों में देखने के लिए लोग आज भी बेताब रहते हैं। हाल ही में वह भूल-भुलैया 3 में नजर आई थी जिसमें उन्हें खूब पसंद किया गया था। माधुरी दीक्षित अब एक और फिल्म लेकर आ रही है। जिसमें उनके साथ नजर आएगी तृप्ति डिमरी( Tripti Dimri)। फिल्म का नाम होगा 'मां-बहन' । जिसे लेकर नई अपडेट सामने आई है कि यह थिएटर नहीं बल्कि सीधा ओटीटी पर रिलीज होगी। जिस तरह से फिल्म का नाम दिलचस्प लग रहा है इसकी कहानी भी उतनी ही मजेदार होने वाली है।

नेटफ्लिक्स( Netflix) ने आधिकारिक तौर पर एक नई फिल्म को हरी झंडी दे दी है - जिसका नाम अस्थायी रूप से माँ बहन रखा गया है। इसका निर्माण अगले महीने मुंबई में शुरू होगा। तुम्हारी सुलु और जलसा के निर्देशक सुरेश त्रिवेणी इसे बना रहे हैं, यह फिल्म अपनी रोमांचक कास्टिंग और अनूठी कहानी के लिए चर्चा बटोर रही है। फिल्म मजेदार होने वाली है क्योंकि इसमें माधुरी और तृप्ति के साथ अभिनेता रवि किशन( Ravi Kishan) और सोशल मीडिया स्टार धारणा दुर्गा( Dharna Durga) भी जुडने वाली है।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार माधुरी दीक्षित( Madhuri Dixit) और तृप्ति डिमरी फिल्म में मां और बेटी का किरदार करने वाली हैं। जो एक इमोशनल ड्रामा स्टोरी बनेगी। दोनों एक्ट्रेस अगले महीने फिल्म की शूटिंग के लिए निकल जाएंगी। एक बार फिर से दोनों की जोड़ी को साथ देखने के लिए फैंस उत्साहित नजर आ रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article