TOIFA Awards को ओटीटी एडिशन के साथ सिद्धार्थ राय कपूर ने किया रीलॉन्च, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की घोषणा

TOIFA OTT Addition Awards 2023: टाइम्स ऑफ इंडिया फिल्म अवॉर्ड्स (TOIFA wards 2023) को सिद्धार्थ राय कपूर, शिबाशीष सरकार और शिवाकुमार सुंदरम की मौजूदगी में दोबारा लॉन्च कर दिया गया है। इस बाच ओटीटी एडिशन को जोड़ दिया गया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसकी घोषणा हो गई है।

TOIFA OTT Addition Awards 2023: बेनेट, कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड (BCCL) के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर मिस्टर शिवाकुमार सुंदरम (सीईओ- पब्लिशिंग) और सिद्धार्थ रॉय कपूर (फाउंडर, रॉय कपूर फिल्म्स) व शिबाशीष सरकार (प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट) ने TOIFA ओटीटी एडिशन 2023 के प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। इंडिया के टॉप पब्लिशिंग हाउस और जो बेनेट, कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड का हिस्सा है, ने टाइम्स ऑफ इंडिया फिल्म अवॉर्ड्स (TOIFA) की वापसी की घोषणा की है। जिसमें इस बार नए एडिशन का फॉक्स स्ट्रीमिंग सर्विसेज (ओटीटी) पर है। TOIFA एडिशन का खास मकसद हिंदी फिल्म और सीरीज के एक्टिंग, कंटेंट क्रिएशन और टेक्निकल स्किल्स में मौजूद बेहतरीन टैलेंट का जश्न मनाना और सम्मानित करना है। यह अवार्ड ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर 1 जनवरी, 2023 से 31 दिसंबर, 2023 के बीच प्रीमियर होने होने वाली फिल्मों और सीरीज को दिया जाएगा।

TOIFA Awards 2023 Relaunched

TOIFA Awards 2023 Relaunched

मुंबई में होस्ट किए गए कांफ्रेंस में BCCL कॉरपोरेट के सीईओ मिस्टर शिवकुमार सुंदरम, मशहूर प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर जो एडवाइजरी काउंसिल मेंबर है और प्रोड्यूसर गिल्ड ऑफ़ इंडिया के एमिनेंट मेंबर्स मिस्टर शिबाशीष सरकार ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इन मेंबर्स ने अपना उत्साह और समर्थन दिखाते हुए कहा कि नए TOIFA का लॉन्च, इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के गतिशील विकास का जश्न मनाने में एक अहम भूमिका निभाएगा।

End of Feed