Aditya Roy Kapur Next Web Series is with
मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक आदित्य रॉय कपूर ने जानी-मानी निर्देशक जोड़ी राज और डीके की नई वेब सीरीज 'रक्तबीज' के लिए हाथ मिलाया है। 6 महीने की लंबी बातचीत होने के बाद अब आदित्य रॉय कपूर ने इस सीरीज को हरी झंडी दिखा दी है। पोर्टल से सूत्र का यह भी कहना है कि आदित्य रॉय कपूर जल्द ही राज एंड डीके की इस सीरीज के लिए शूटिंग करेंगे। यह एक एक्शन बेस्ड सीरीज होगी।
आदित्य रॉय कपूर ने पहली बार निर्देशक जोड़ी राज एंड डीके के हाथ मिलाया है। इस सीरीज में आदित्य रॉय कपूर के साथ साउथ एक्ट्रेस सामंथा प्रभु लीड रोल में दिखाई देंगी। सामंथा प्रभु पहले भी राज एंड डीके के साथ काम कर चुकी हैं। 'द फैमिली मैन 2' में सामंथा प्रभु ने राज एंड डीके संग काम किया था। इसके अलावा उनके पास इस निर्देशक जोड़ी की 'सिटाडेल' भी है। मेकर्स जल्द ही आदित्य रॉय कपूर और सामंथा प्रभु की इस सीरीज को लेकर घोषणा करेंगे।
