Times Now Navbharat Year Ender 2023: OTT पर धमाका कर गई 2023 की ये फिल्में, करीना कपूर खान ने जीता दिल

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 22, 2023, 03:27 PM IST

Times Now Navbharat Year Ender 2023: साल 2023 अब खत्म होने वाला है। अब बीते काफी समय से ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platform) पर रिलीज होने वाली फिल्में भी काफी ट्रेंड में रहती हैं। इस साल रिलीज हुईं ओटीटी की कुछ बेहतरीन फिल्मों (Bollywood Movies) की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।

Times Now Navbharat Year Ender 2023: साल 2023 अब खत्म होने वाला है। अब बीते काफी समय से ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platform) पर रिलीज होने वाली फिल्में भी काफी ट्रेंड में रहती हैं। इस साल भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई बेहतरीन फिल्में रिलीज हुई हैं। जिसमें करीना कपूर खान की जाने जाना से लेकर सनी कौशल और यामी गौतम स्टारर चोर निकल के भागा और सान्या मल्होत्रा की कथल भी शामिल है। इन सभी फिल्मों ने साल भर दर्शकों को काफी एंटरटेन किया है। साल 2023 बॉलीवुड के साथ काफी अच्छा साबित हुआ है। फिर चाहे वो बड़े पर्दे पर रिलीज हुईं फिल्मों को लेकर हो या ओटीट प्लेटफॉर्म की फिल्मों को लेकर। आइए अब इस साल रिलीज हुईं ओटीटी की कुछ बेहतरीन फिल्मों (Bollywood Movies) की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।

Times Now Navbharat Year Ender 2023

सिर्फ एक बंदा काफी है (Sirf Ek Bandaa Kafi Hai)

मनोज बाजपेयी की इस फिल्म में यह साबित कर दिया है कि वह कितने जबरदस्त एक्टर हैं। मनोज इस फिल्म में एक वकील का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में किस तरह में एक केस जीतने के लिए अपनी सारी हदें पार करते हैं और छानबीन के बाद सच बाहर निकालते हैं, यह देखना अपने आप में एक बेहतरीन एक्सपीरियंस होने वाला है। अगर आपने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है तो जरूर देखनी चाहिए।

End of Feed