वेब सीरीज

Thugs of Goa Review: थ्रिलर-सस्पेंस और मजेदार कहानी का स्वाद चखना है तो एक बार जरूर देखें "ठग्स ऑफ गोवा", जाने से पहले पढ़ डाले रिव्यू

Thugs of Goa Review: साई पाटिल के निर्देशन में बनी ये फिल्म जबरदस्त कहानी लेकर आ रही है। फिल्म को गोवा की मस्त लोकेशन पर शूट किया गया है। जिसे देखकर आपको अहसास होगा कि आप गोवा की गलियों में घूम रहे हैं। अगर आप इस फिल्म को देखने का मन बना रहे हैं तो एकबार रिव्यू पढ़ते जाइए।

Image

Thugs of Goa Review

Thugs of Goa Review: क्राइम थ्रिलर मूवी के साथ हंसी का डबल डोज लेकर आई फिल्म ठग्स ऑफ गोवा आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म की कहानी गोवा के चोर की टोली पर बनी है। जो छोटी-मोटी ठगी कर मौज-मस्ती करते हैं। चार लोगों का एक ग्रुप है जो पैसे चुराकर ऐश करता है। फिल्म में आपको एक्शन, थ्रिलर, मसाला का मिक्स्चर देखने को मिलेगा। अगर आप इस फिल्म को देखने का मन बना रहे हैं तो एकबार रिव्यू पढ़ते जाइए।

क्या है फिल्म की कहानी

साई पाटिल के निर्देशन में बनी ये फिल्म जबरदस्त कहानी लेकर आ रही है। फिल्म को गोवा की मस्त लोकेशन पर शूट किया गया है। जिसे देखकर आपको अहसास होगा कि आप गोवा की गलियों में घूम रहे हैं। फिल्म की कहानी अमर अग्निहोत्री के किरदार पर टिकी हुई है, जो एक कुख्यात ठग है। वह अपने तीन साथियों सलोनी, नेहा और विक्की के साथ मिलकर लोगों को ठगता है और मजे करता है। अब यह उसका पेक्षा बन चुका है। हालांकि इस ठगी में जब इनका एक साथी पकड़ा जाता है तब उसे ऐसी-ऐसी परेशानी का सामना करना पड़ता है जो उनकी पुरी लाइफ को उथल-पुथल कर देती है। कहानी में तब मोड़ आता है जब क्राइम ब्रांच ऑफिसर विजय नेहा को ब्लैकमेल करता है। उसे भ्रष्ट मंत्री के बेटे राकेश के करीबी लोगों के बीच घुसकर काले धन से जुड़े दस्तावेज चुराने के लिए मजबूर करता है। कहानी आगे दिलचस्प मोड़ लेती है।

कैसी है स्टार्स की एक्टिंग

फिल्म के मुख्य किरदार के रूप में अमर की भूमिका में सूर्यांश त्रिपाठी ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा लिया है, वह एक चोर के किरदार में एकदम जच रहे हैं। सलोनी की भूमिका में गायत्री बंसोडे ने भी अपनी छाप छोड़ी है, नेहा के रोल मे रुचिका सिंह बहुत अच्छी लगी है। इसके अलावा अंकिता देसाई, विक्की मोटे, गिरिराज कुलकर्णी, सागर पब्बाले, हर्षित उपाध्याय, प्रणय तेली ने बेहतरीन काम किया है।

फिल्म की रेटिंग

निर्माता निदेशक: साई पाटिल

सह-निर्माता : योजना पाटिल

बैनर: साई पाटिल फिल्म फैक्ट्री

रेटिंग : 3 स्टार्स

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article