वेब सीरीज

Thug Life OTT Release: कहां और कैसे देखें Kamal Haasan, STR और Trisha की ठग लाइफ? यहां जानिए

Thug Life OTT Release: कमल हासन और तृषा कृष्णन स्टारर फिल्म ठग लाइफ 5 जून के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर अभी से दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। ठग लाइफ को लेकर बने उत्साह को देखते हुए मेकर्स ने इसकी थिएट्रिकल रिलीज से पहले ही इसकी ओटीटी रिलीज की घोषणा कर दी है। मेकर्स के अनुसार दर्शक इसे नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे।

Image

Thug Life OTT Release

Thug Life to release on Netflix: डायरेक्टर मणि रत्नम की ठग लाइफ 5 जून 2025 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में कमल हासन, तृषा कृष्णन और सिलंबरासन टीआर जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म ठग लाइफ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है, जिसे मेकर्स भी पहचान रहे हैं। फिल्म ठग लाइफ के मेकर्स ने दर्शकों के बीच में फैले उत्साह को देखते हुए इसकी थिएट्रिकल रिलीज से पहले ही इसकी ओटीटी रिलीज का ऐलान कर दिया है। ठग लाइफ के मेकर्स ने फिल्म का आधिकारिक पोस्टर जारी करते हुए बताया है कि दर्शक इसे थिएटर के बाद नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे।

फिल्म ठग लाइफ की कहानी खून-खराबे की दुनिया दर्शकों के सामने पेश करेगी, जिसमें कमल हासन और सिलंबरासन टीआर जैसे कलाकार जबरदस्त एक्शन करते दिखाई देंगे। मणि रत्नम द्वारा रची गई दुनिया में दर्शकों को केवल खून-खराबा और गुंडे ही देखने को नहीं मिलेंगे बल्कि इसमें उन्हें ग्लोबल पॉलिटिक्स की झलक भी देखने को मिलेगी।

अगर फिल्म ठग लाइफ के ट्रेलर को मिले रिस्पांस की बात करें तो वो कमाल का रहा है। दर्शकों को कमल हासन, तृषा कृष्णन और सिलंबरासन टीआर की फिल्म ठग लाइफ का ट्रेलर काफी पसंद आया है और वो इस मूवी के लिए एक्साइटेड हैं। माना जा रहा है कि कमल हासन और मणि रत्नम की जोड़ी जैसे ही सिनेमाघरों में आएंगी, वैसे ही तहलका मचाने लगेगी। फिल्म ठग लाइफ को मेकर्स हिन्दी भाषी दर्शकों के बीच में भी काफी प्रमोट कर रहे हैं। पिछले कुछ समय में साउथ की फिल्मों ने हिन्दी भाषी दर्शकों के बीच में काफी अच्छा कारोबार किया है, जिस कारण मेकर्स नॉर्थ इंडिया के मार्केट पर पकड़ बना रहे हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article