वेब सीरीज

Thug Life: कमल हासन ने मोटी कमाई के लिए चली शातिर चाल, ओटीटी दर्शकों को 8 हफ्ते करना होगा इंतजार

  • Authored by: अभय
  • Updated May 21, 2025, 01:19 PM IST

Thug Life OTT Release Date: एक्टर कमल हासन (Kamal Haasan) की अपकमिंग फिल्म ठग लाइफ (Thug Life) अपनी ओटीटी रिलीज डेट को चर्चा में आ गई है। ये फिल्म रिलीज के 8 हफ्ते बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देस्तक देने वाली है। इस खबर ने फैंस के दिलों को खुश कर दिया है।

Image

thug life OTT Release

Thug Life OTT Release Date: साउथ के जाने-माने स्टार कमल हासन (Kamal Haasan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ठग लाइफ (Thug Life) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कमल हासन की इस फिल्म से जुड़े कई अपेडट्स सामने आ चुके हैं जिन्होंने लोगों को हैरान कर दिया है। अभी हाल ही में खुलासा हुआ था कि कमल हासन इस फिल्म में किसिंग सीन देने वाले हैं। इस खबर को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इसके बाद अब फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इसका खुलासा एक्टर कमल हासन ने खुद किया है।

इस दिन ओटीटी पर दस्तक देगी 'ठग लाइफ'

कमल हासन की फिल्म ठग लाइफ एक बार फिर से खुर्खियों में आ गई है। कमल हासन से मुंबई में एक इवेंट के दौरान फिल्म ठग लाइफ की ओटीटी रिलीज डेट को लेकर सवाल किया गया। तब कमल हासन ने में कहा, ' इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद पूरे 8 हफ्ते तक यानी 56 दिन तक थिएटर में ही देखा जा सकेगा, उसके बाद ही ये नेटफ्लिक्स (Netflix) पर आएगी।' इसके आगे इवेंट में कमल हासन ने इसे "गेम चेंजर" बताया है, क्योंकि आमतौर पर तमिल फिल्में 4 हफ्तों में ही ओटीटी पर आ जाती हैं। इस नए कदम से थिएटर का बिजनेस बढ़ेगा और फिल्म को बड़ा फायदा होगा। कमल हासन के इस बयान से साफ हो गया है कि ये फिल्म अगस्त में ओटीटी पर दस्तक दे सकती है।

कब रिलीज होगी कमल हासन की ये फिल्म

फिल्म ठग लाइफ को मणि रत्नम (Mani Ratnam) डायरेक्ट कर रहे हैं, ये उनकी और कमल हासन की 1987 की सुपरहिट फिल्म नायकन (Nayakan) के बाद दूसरी जॉइंट फिल्म है। इस फिल्म में कमल हासन के साथ सिलंबरासन टीआर (Silambarasan TR), तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan), ऐश्वर्या लक्ष्मी (Aishwarya Lekshmi), अली फजल (Ali Fazal), पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi), और सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) जैसे सितारे भी नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 5 जून 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article