वेब सीरीज

'ठग लाइफ' को बॉक्स ऑफिस के बाद ओटीटी पर भी होगा नुकसान, 130 करोड़ की डील पर दोबारा चर्चा करेगा नेटफ्लिक्स

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 13, 2025, 03:51 PM IST

Thug Life OTT Deal in Trouble: कमल हासन (Kamal Haasan) और मणिरत्नम (Mani Ratnam) की फिल्म ठग लाइफ (Thug Life) बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद अब ओटीटी पर भी मात खाने वाली है। फिल्म ठग लाइफ के साथ हुई डील पर नेटफ्लिक्स दोबारा विचार करने जा रहा है।

Image

Thug Life OTT Deal in Trouble

Thug Life OTT Deal in Trouble: साउथ के सुपरस्टार कमल हासन (Kamal Haasan) और मणिरत्नम (Mani Ratnam) की फिल्म ठग लाइफ (Thug Life) 5 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस से अपने बजट का पैसा भी नहीं निकाल पाई है। अब मेकर्स इस फिल्म को लेकर परेशान नजर आ रहे हैं। अभी हाल ही में खबर सामने आई थी कि फिल्म ठग लाइफ को समय से पहले ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। इसी बीच फिल्म ठग लाइफ की ओटीटी रिलीज को लेकर नया अपडेट सामने आया है। नेटफ्लिक्स अब फिल्म ठग लाइफ के मेकर्स के साथ हुई डील पर दोबारा चर्चा करेगा।

नेटफ्लिक्स डील पर दोबारा करेगा विचार

कमल हासन हासन की फिल्म ठग लाइफ रिलीज के बाद ही चर्चा में बनी हुई है। फिल्म ठग लाइफ बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई जिसका असर 'ठग लाइफ' ओटीटी डील पर भी पड़ रहा है। पिकंविला की रिपोर्ट के मुताबिक नेटफ्लिक्स अब इस फिल्म के 130 करोड़ रुपये की ओटीटी डील पर दोबारा बातचीत करने जा रहा है। पहले यह तय था कि फिल्म थिएटर रिलीज के 8 हफ्ते बाद नेटफ्लिक्स पर आएगी, लेकिन इसके खराब प्रदर्शन की वजह से अब इसे 4 हफ्तों में ही स्ट्रीम करने की बात चल रही है। इसके बाद माना जा रहा है कि फिल्म ठग लाइफ को ओटीटी डील में भी घाटा हो सकता है।

अब तक ठग लाइफ ने किया इतना कलेक्शन

कमल हासन की फिल्म ठग लाइफ बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपये का है। फिल्म में कमल हासन के साथ सिलंबरसन टीआर (Silambarasan TR), तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan), ऐश्वर्या लक्ष्मी (Aishwarya Lekshmi), और अली फजल (Ali Fazal) जैसे सितारे अहम रोल में हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article