Thudarum OTT Release: बड़े पर्दे के बाद ओटीटी पर धमाल मचाएगी मोहनलाल की 'थुडारम', इस दिन दस्तक देगी ये फिल्म

  • Authored by: अभय
  • Updated May 27, 2025, 12:55 PM IST

Thudarum OTT Release Date And Platform: साउथ सिनेमा के जाने-माने स्टार मोहनलाल (Mohanlal) की ब्लॉकबस्टर फिल्म थुडारम (Thudarum) अब ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही है। मोहनलाल की फिल्म थुडारम को इस ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। साथ ही साथ फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट भी सामने आ गई है।

Thudarum OTT Release Date And Platform: मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) की इन दिनों अपनी फिल्म थुडारम (Thudarum) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म थुडारम से जुड़ी एक के बाद एक खबरें सामने आ रही हैं। फिल्म थुडारम ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर नए-नए रिकॉर्ड बनाए। बड़े पर्दे के बाद फिल्म थुडारम अब ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं मोहनलाल की फिल्म थुडारम इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस दिन दस्तक देने वाली है।

Thudarum OTT Release

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'थुडारम'

मोहनाल की फिल्म थुडारम एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। फिल्म बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर गर्दा उड़ाने वाली है। इसको लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मोहनलाल की फिल्म थुडारम को इसी महीने यानी 30 मई को जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर रिलीज किया जाएगा। इस खबर को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि फिल्म के बड़े पर्दे पर रिलीज होने बाद से फैंस को इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार था। अब इस खबर ने फिल्म का ओटीटी पर इंतजार कर रहे फैंस का दिल खुश हो गया है।

End of Feed