Karan Johar talk about The Traitors Winner: अमेजन प्राइम का शो "द ट्रेटर्स" पहले सीजन के साथ खत्म हो गया। शो को अपना पहला विनर मिल गया है। उर्फी जावेद( Urfi Javed) और निकिता लूथर( Nikita Luther) ने 18 लोगों को हराकर शो की प्राइज़ मनी अपने नाम कर ली है। उर्फी और निकिता दोनों ही इनोसेन्ट थी जिन्होंने ट्रेटर का पता लगा लिया। शो के बारे में होस्ट करण जौहर( Karan Johar) ने बात करते हुए खुलासा किया कि कैसे लास्ट में उर्फी और निकिता ने गेम बदल दिया। आइए आपको बताते हैं करण ने क्या कहा
एक बयान में, करण ने कहा कि "द ट्रेटर्स" वह सब कुछ था जिसकी हमें उम्मीद थी। शो एकदम विस्फोटक, भावनात्मक और बेहद मनोरंजक। खिलाड़ियों को धोखा, रणनीति और अपने ही सवालों में उलझते हुए देखकर मजा एआ। ऊर्फी और निकिता भले ही अलग-अलग इंसान हों, लेकिन साथ मिलकर उन्होंने खेल के सबसे बड़े सवाल का जवाब दिया जब भरोसा ही एकमात्र रास्ता हो तो आप किस पर भरोसा कर सकते हैं? उनकी जीत न केवल अच्छी तरह से योग्य थी यह ईमानदारी थी। ऊर्फी जावेद और निकिता लूथर द ट्रेटर्स के पहले सीज़न के चैंपियन बनकर उभरे।
अपनी जर्नी के बारे में बात करते हुए, बिग बॉस ओटीटी फेम मॉडल ऊर्फी जावेद(Urfi Javed) ने बताया कि द ट्रेटर्स मेरे लिए अब तक का सबसे जंगली रोलरकोस्टर था। इमोशनल, मनोवैज्ञानिक और शारीरिक रूप से हर संभव तरीके से यह थका देने वाला। इसने मुझे हर चीज और हर किसी पर सवाल उठाने पर मजबूर कर दिया, और फिर भी किसी तरह मुझे अपनी ताकत खोजने में मदद की। बताते चले कि शो का कान्सेप्ट फैंस को पसंद आया अब इसके सीजन 2 का सबको इंतजार है।
