The Traitors Winner: करण जौहर के शो में हुई इनोसेन्ट की जीत, पूर्व झा को हराकर ट्रॉफी ले गई ये हसीनाएं

The Traitors Winner: द ट्रेटर्स शो का फाइनल एपिसोड आ गया है। शो के पहले सीजन को अपना विनर मिल गया है। जिसे लग रहा था कि ट्रेटर ही जीतेंगे वो थोड़े उदास हो जाएंगे वहीं इनोसेन्ट को सपोर्ट करने वाले खुश हो जाएंगे। आइए आपको बताते हैं कौन है और उन्हें क्या मिला

The Traitors Winner: करण जौहर( Karan Johar) के इस साल के सबसे चर्चित शो में से के "द ट्रेटर" का फाइनल एपिसोड रिलीज हो गया है। शो के विनर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे जिसका कल रात खुलासा हो गया। अमेजन प्राइम पर कल शो का फाइनल एपिसोड अपलोड किया गया जिसमें करण ने अपने शो का विनर चुना। खास बात यह है कि इस शो के विनर कोई एक नहीं बल्कि दो हैं। वहीं 9th एपिसोड तक जिसको लग रहा था कि शो में ट्रेटर्स की जीत होगी उनके लिए बैड न्यूज है। क्योंकि शो में इनोसेन्स टीम की जीत हुई है।

The Traitors Winner

अमेजन प्राइम( Amazom Prime) के शो द ट्रेटर्स ( The Traitors) का कल रात लास्ट एपिसोड रिलीज हुआ जिसमें विजेता का पता चला। इस शो में उर्फी जावेद और निकिता लूथर की जीत हुई है। दोनों ने ट्रेटर का पता लगाकर जीत अपने नाम दर्ज करा ली। दोनों को 70 लाख की इनाम राशि मिली जो दोनों में बराबर बांटी जाएगी। निकिता-उर्फी जावेद ने फिनाले में हर्ष गुजराल और सुधांशु पांडे को हराकर जीत अपने नाम की। वहीं उर्फी जावेद ने उदारता दिखाते हुए निकिता को कहा कि अगर पर पुरी अमाउन्ट लेकर जाना चाहे तो ले जा सकती है। बताते चले कि उर्फी जावेद और निकिता लूथर ने पूरे शो में इनोसेन्ट का रोल किया और इसमें वह एकदम फिट बैठी। उर्फी जावेद के फैंस उनकी जीत पर बेहद खुश हैं।

End of Feed