The Traitors: अमेजन प्राइम का वायरल शो 'द ट्रेटर्स' फैंस के बीच चर्चा में बना हुआ है। शो का फिनाले आने वाला है इससे पहले दर्शक अपना अनुमान लगा रहे हैं कि विनर कौन होगा। शो में सबसे ज्यादा पॉपुलर जो हुआ है वो है कंटेन्ट क्रिएटर अपूर्वा मुखीजा( Apoorva Mukhija) और पूर्व झा ( Purav Jha) की बान्डिंग। 9 एपिसोड रिलीज होने के बाद सबने अपूर्वा और पूर्व की बान्डिंग की सरहाना की। हालांकि शो के अंदर क्या हुआ और इसका सच क्या है ये तो कंटेस्टेंट ही बता सकते हैं। हाल ही में अपूर्वा मुखीजा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें उनके साथ एलनाज नजर आ रही है। दोनों शो के अंदर की दिलचस्प बातें करती हैं।
अपूर्वा मुखीजा( Apoorva Mukhija) अपने शो में एलनाज को बुलाती है। अपूर्वा कहती है कि शो में मेरी एलनाज( Elnaaz Norouzi) के साथ अच्छी बान्डिंग थी, वह बहुत अच्छी इंसान हैं। उन्होंने मेरा साथ दिया और जब भी मैं डाउन होती थी तब वह मुझसे बात करने आती थी। यही नहीं अपूर्वा ने बताया कि एलानाज को बहुत बार बिग बॉस का ऑफर आ चुका है लेकिन उन्होंने कभी इस शो के लिए हाँ नहीं की। आगे की बातों में दोनों स्टार शो से जुड़े एडिटस देखते हैं और उसपर चर्चा करते हैं। तब अपूर्वा बताती है कि मेरे और पूर्व झा( Purav Jha) के क्लिप्स को तो बहुत वायरल किया गया।
इसके बाद एलनाज एक ट्रेटर होने की अपनी परेशानी बताती है। वह कहती है कि मैं और पूर्व घंटों तक एक डिसिजन पर सोचते रहते हैं। गर्मी के अंदर हम शूट करते थे और बेहद कम आवाज में बातें करते थे ताकि कोई सुन न ले। यह बहुत मुश्किल था हम रात को सो नहीं पाते थे।
