वेब सीरीज

The Royals: भूमि पेडनेकर की अपकमिंग वेब सीरीज से मल्लिका शेरावत बाहर!! इस TV हसीना के हाथ लगी बाजी

सिनेजगत से सामने आ रही खबरों की मानें तो अदाकारा मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) ने भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) की अपकमिंग वेब सीरीज द रॉयल्स (The Royals) को छोड़ने का फैसला किया है। मल्लिका शेरावत ने यह निर्णय क्रिएटिव डिफरेंसेज के चलते लिया है। बताया जा रहा है कि द रॉयल्स में मल्लिका की जगह साक्षी तंवर (Sakshi Tanwar) दिखाई देंगी।

Image

The Royals

बॉलीवुड अदाकारा भूमि पेडनकर जल्द ही प्रतीश नंदी की अपकमिंग वेब सीरीज द रॉयल्स शुरू करने वाले हैं, जिसमें ईशान खट्टर जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे। इस वेब सीरीज के साथ अदाकारा मल्लिका शेरावत का नाम भी जुड़ा हुआ था, जो लम्बे वक्त के बाद हिन्दी दर्शकों के बीच आने वाली थीं लेकिन उन्होंने इस प्रोजेक्ट से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। मल्लिका शेरावत ने मेकर्स से चल रहे क्रिएटिव डिफरेंसेज के चलते यह फैसला लिया है। मल्लिका शेरावत वेब सीरीज में कलाकार ईशान खट्टर की मां का किरदार प्ले करने वाली थीं लेकिन अब वो इस रोल में दिखाई नहीं देंगी। बॉम्बे टाइम्स ने अपनी एक खबर में बताया है कि मल्लिका शेरावत के रोल के लिए मेकर्स ने टीवी अदाकारा साक्षी तंवर को अप्रोच किया है और वो इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए तैयार भी हो गई हैं।

मल्लिका शेरावत ने क्रिएटिव डिफरेंसेज के चलते छोड़ी द रॉयल्स

मल्लिका शेरावत से जब मेकर्स ने इस वेब सीरीज के लिए बात की थी, तब उन्हें जो रोल सुनाया गया था वो कुछ अलग था। मेकर्स ने इस रोल में थोड़े बदलाव किए, जिनसे मल्लिका शेरावत खुश नहीं थीं। मल्लिका शेरावत ने इस चीज को लेकर मेकर्स से भी बात की लेकिन आखिर में उन्होंने इस प्रोजेक्ट से अलग होने का ही फैसला लिया है। मल्लिका शेरावत की जगह द रॉयल्स में साक्षी तंवर दिखाई दे सकती हैं, जिनसे मेकर्स ने बात की है।

Netflix पर रिलीज होगी The Royals

भूमि पेडनेकर, साक्षी तंवर और ईशान खट्टर स्टारर वेब सीरीज द रॉयल्स नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस प्रोजेक्ट के लिए नेटफ्लिक्स ने बजट भी पास कर दिया है। बीते दिनों नेटफ्लिक्स पर कई सारे अच्छे प्रोजेक्ट रिलीज हुए हैं, जिन्होंने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया है। नेटफ्लिक्स को उम्मीद है कि भूमि पेडनेकर की द रॉयल्स भी दर्शकों का जमकर मनोरंजन करेगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article