The Traitors: उर्फी जावेद के गुस्सा का शिकार हुईं अपूर्वा मखीजा, 'रिबेल किड' का छलका दर्द

Uorfi Javed insulted Rebel Kid: फिल्ममेकर करण जौहर का रियलिटी शो द ट्रेटर्स इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। शो में एक से एक कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं। चंद दिनों में ही शो में कंटेस्टेंट के बीच विवाद होने लगा है। इस बीच अपूर्वा मखीजा और उर्फी जावेद एक दूसरे के आमने सामने आ गए है। अपूर्वा ने ये दावा किया है कि उर्फी ने उनके साथ बदसलूकी की है।

Uorfi Javed insulted Rebel Kid: करण जौहर का नया रियलिटी शो द ट्रेटर्स ने चंद दिनों में ही धमाल मचा दिया है। कुछ लोगों का तो ये मानना है कि ये रियलिटी शो बिग बॉस से बेहतर है। बता दें कि करण जौहर के शो में कई बड़े सितारे बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे है। इस लिस्ट में उर्फी जावेद, करण कुंद्रा समेत कई स्टार्स के नाम शामिल हैं। हाल ही में शो में उर्फी जावेद और अपूर्वा मखीजा ने एक दूसरे को दोस्त बताया था। लेकिन कुछ दिनों में ही दोनों का रिश्ता टूट गया। अपूर्वा मखीजा ने उर्फी जावेद को लेकर बड़ा दावा किया है। रिबेल किड ने अपने लेटेस्ट वीडियो में बताया है कि उर्फी ने उनसे बदतमीजी की है।

urfi javed fight rebel kid

रिबेल किड ने कही ये बात

रिबेल किड यानी अपूर्वा मखीजा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपना दर्द बयां करती दिखाई दे रही है। अर्पूवा मखीजा ने कहा कि शो में आने से पहले वो अपनी मां से लड़ बैठी थी। ऐसे में उन्होंने अपनी मां से वादा किया था शो के दौरान वो उन्हें तीन बार कॉल कर सकेंगी। हालांकि मेकर्स ने इस चीज के लिए मना कर दिया। इस वजह से वो भावुक हो गई और रोने लगी। अपूर्वा ने आगे बताया कि जन्नत जुबैर ने उन्हें संभाला तभी वहां पर उर्फी आई और उनसे बार बार रोने की वजह पूछने लगी। इस बात से अर्पूवा को गुस्सा आ गया और उन्होंने उर्फी को उल्टा जवाब दे दिया।

End of Feed